8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विजय थलापति बनेंगे सीएम या नहीं? फैंस हुए कंफ्यूज, TVK सपोर्टर कर रहे दुआ

Heartbroken Vijay fan: हाल ही में कयास लगाए जा रहे हैं कि विजय थलापति आगामी सीएम बनेंगे या नहीं सकते हैं, साथ ही, कई लोगों में काफी कन्फ्यूजन और उत्सुकता देखी जा रही है। विजय के समर्थक और टीवीके (थलापति विजय के फैन क्लब) के सदस्य इस खबर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

2 min read
Google source verification
विजय थलापति बनेंगे सीएम या नहीं? फैंस हुए कंफ्यूज, TVK सपोर्टर कर रहे दुआ

विजय थलापति के फैंस (फोटो सोर्स: x)

Heartbroken Vijay fan: थलपति विजय और उनकी पार्टी TVK की तमिलनाडु चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद जो उत्साह था, वो गुरुवार को एकाएक ठंडा पड़ गया। बुधवार को अफवाहें फैलीं थीं कि विजय गुरुवार को तमिलनाडु के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे, लेकिन शपथ समारोह हुआ ही नहीं। बता दें, गवर्नर ने TVK को सरकार बनाने के लिए बहुमत साबित करने को कहा और पूरा माहौल ही पलट गया।

विजय के फैंस कर रहे हैं दुआ

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में शपथ समारोह होना था। हजारों फैंस घर का काम छोड़कर, परिवार को बिना बताए वहां पहुंचे, लेकिन पूरे दिन गेट बंद रहे। इसके बाद एक महिला फैन की आंखों से आंसू बहनी लगी। साथ ही, उसने कहा कि वो बिना किसी को बताए इस कार्यक्रम के लिए आई थी और उसे कैंसिल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। वो काफी समय से वहीं खड़ी थी इस उम्मीद में कि शायद कुछ बदल जाए, लेकिन अब तक अभी ऐसा नहीं हुआ है।

गवर्नर ने कहा कि TVK के पास बहुमत नहीं है

ये बात यही खत्म नहीं हुई, एक और परिवार भी बाहर इंतजार करता रहा। बता दें, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि उनकी मां ने घर का सारा काम जल्दी खत्म किया और शपथ समारोह देखने के लिए तैयार बैठ गई थीं, सिर्फ ये जाने बिना कि समारोह कैंसिल हो चुका है। उनकी निराशा देखकर बेटे का दिल भर आया।

बता दें, चुनाव में 108 सीटें जीतने के बाद विजय ने तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन गवर्नर ने कहा कि TVK के पास बहुमत नहीं है। विजय को अपनी 2 में से 1 सीट छोड़नी पड़ी। साथ ही, TVK और कांग्रेस मिलकर 112 सीटें हासिल कर पाए, लेकिन गवर्नर ने 234 में से 118 सीटों का बहुमत दिखाने की मांग रखी।

तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने भी विजय का समर्थन

इस फैसले के बाद राज्य में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने भी विजय का सपोर्ट करते हुए उन्हें सरकार बनाने का हकदार बताया है। साथ ही, विजय की ये राजनीतिक सफर अभी भी जारी है जीत हुई, लेकिन कुर्सी अभी दूर है और उनके फैंस? वे टूटे नहीं, बस और मजबूत हो गए हैं।