9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थलापति विजय की शपथ ग्रहण टलने के बाद बॉडीगार्ड का क्रिप्टिक पोस्ट, बोले- ‘बड़ी तस्वीर सामने आ रही है’

Thalapathy Vijay Swearing-In Postponed: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह के रद्द होने के बाद, उनके बॉडीगार्ड ने सभी से शांत और पॉजिटिव रहने का आग्रह किया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

May 09, 2026

Thalapathy Vijay Swearing-In Postponed

विजय के बॉडीगार्ड का वायरल पोस्ट। (फोटो सोर्स: X)

Thalapathy Vijay Swearing-In Postponed: हाल ही में तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में इतिहास रचने के बावजूद, एक्टर से पॉलिटिशियन बने विजय तमिलनाडु में आधिकारिक तौर पर सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत से पीछे रह गए हैं। उनकी पार्टी, टीवीके, 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है, लेकिन बहुमत के लिए जरुरी सीटों से उनकी जीती हुई सीटों की संख्या 10 कम रह गई है। इस वजह से आज यानी शनिवार को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह रद्द (Thalapathy Vijay Swearing-In Postponed) कर दिया गया है। फिलहाल विजय के तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने की प्रक्रिया टल गई है।

‘भविष्य की तस्वीर साफ होती दिख रही है’

हालांकि, इस खबर के आने के बाद से विजय के सपोर्टर थोड़े निराश हो गए हैं, लेकिन उनकी उम्मीदें अभी भी कायम हैं। वहीं, सुबह थलापति विजय के बॉडीगार्ड अरुण सुरेश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिये मेसेज शेयर किया। इस मेसेज में उन्होंने लिखा, “ब्रह्मांड कभी गलती नहीं करता। सकारात्मक रहें, भविष्य धीरे-धीरे साफ नजर आ रहा है। शुभ दिन।” बता दें इससे पहले भी उन्होंने कथित तौर पर कहा था, "कठिन संघर्षों के बाद ही सुंदर परिणाम आते हैं।"

बंपर जीत क बाद से आ रहे हैं शुभकामना सन्देश

विजय की पार्टी TVK को मिली बम्पर जीत के बाद से इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज और उनके फैंस दोनों की ओर से लगातार सपोर्ट और बधाई संदेश आ रहे हैं। हाली ही में साउथ एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर ट्वीट किया, “मैं, सी. जोसेफ विजय, माननीय मुख्यमंत्री जी को बधाई देती हूं।”

एक्टर मनोज मंचू ने X पर एक इमोशनल मेसेज शेयर किया और लिखा,

“तमिलनाडु में जनता का फैसला ही सर्वोपरि है। जब लोग बदलाव के लिए आगे आते हैं, तो इतिहास भी अपनी दिशा बदल लेता है। जिस व्यक्ति को ट्रोल किया गया, उपहास उड़ाया गया, निशाना बनाया गया और हर तरह से बैन किया गया, उसने अपने पहले ही चुनाव में अपनी ताकत दिखा दी है। ‘विजय थलपति’ नाम अब हर आम आदमी के लिए आशा और बदलाव का प्रतीक बन रहा है।”

विजय के वर्कफ्रंट के बारे में

चुनावों के इतर अगर विजय के एक्टिंग करियर की बात करें तो, विजय की आगामी फिल्म 'जन नायकन' है, जो पहले इसी साल पोंगल के मौके पर रिलीज होने वाली थी. मगर केंद्रीय फिल्म प्रमाणीकरण बोर्ड (CBFC) से सर्टिफिकेशन संबंधी समस्याओं के कारण फिल्म की रिलीज में देरी देरी हो रही है।