24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वो दर्द में है…कैंसर के बाद दीपिका कक्कड़ पर टूटा गमों का पहाड़, सर्जरी के बाद पति शोएब ने दी हेल्थ अपडेट

Dipika Kakar Health Update: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना किया। अब उन पर एक और मुसीबत आ गई। क्या है मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification

Dipika Kakar Health Update: टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। दीपिका ने हाल ही में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दी थी। लेकिन इसी बीच अब उन्हें एक और बड़ी मुसीबत ने घेर लिया। क्या है पूरा मामला और फिलहाल उनकी हालत कैसी है, उनके पति शोएब ने फैंस को जानकारी दी है।

शोएभ इब्राहिम ने दिया हेल्थ अपडेट (Dipika Kakar Health Update)

हाल ही में एक और स्वास्थ्य चुनौती का सामना किया। लिवर कैंसर के इलाज के कुछ महीनों बाद उन्हें पेट में 1.3 सेंटीमीटर का सिस्ट पाया गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी। अब उनके पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम ने फैंस को उनकी सेहत के बारे में ताजा जानकारी दी है।

सफल रही सर्जरी, फिलहाल रिकवरी जारी

शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। उन्होंने ईश्वर और फैंस की दुआओं का आभार जताते हुए कहा कि दीपिका अब ठीक हैं, हालांकि हल्का दर्द बना हुआ है। उनके मुताबिक फिलहाल घबराने जैसी कोई बात नहीं है और डॉक्टरों की निगरानी में उनकी रिकवरी चल रही है।

अचानक बढ़ा दर्द, जांच में हुआ खुलासा (Dipika Kakar Health Update)

कुछ दिन पहले दीपिका को तेज पेट दर्द की शिकायत हुई थी। जांच और सीटी स्कैन के बाद पता चला कि पेट में एक सिस्ट विकसित हो गया है। इससे पहले वह कैंसर उपचार से गुजर चुकी हैं, इसलिए यह खबर परिवार के लिए चिंता का कारण बनी। दीपिका ने बताया कि उन्हें कंधे में भी दर्द महसूस हो रहा था, जिससे परिवार घबरा गया था। हालांकि डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि कंधे का दर्द सिस्ट से जुड़ा नहीं है।

भावुक हुईं दीपिका, दी जरूरी सलाह

अपनी सेहत को लेकर बात करते हुए दीपिका भावुक भी नजर आईं। उन्होंने कहा कि समय पर बीमारी का पता चलना राहत की बात है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह के दर्द या असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें। नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह मानना बेहद जरूरी है, क्योंकि गंभीर बीमारियां दोबारा भी लौट सकती हैं।

दीपिका ने यह भी स्वीकार किया कि कैंसर जैसी बीमारी से उबरने के बाद हर छोटी परेशानी भी डर पैदा कर देती है। लेकिन उन्होंने सकारात्मक सोच बनाए रखने और मेडिकल गाइडलाइन का पालन करने की बात कही।

इलाज की दिशा में बदलाव संभव

शोएब इब्राहिम ने संकेत दिया कि सर्जरी के बाद दीपिका के उपचार में बदलाव किया जा सकता है। अब तक वह ओरल कीमोथेरेपी ले रही थीं, लेकिन आगे चलकर इम्यूनोथेरेपी अपनाई जा सकती है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति का मूल्यांकन कर रही है और उसी के अनुसार अगला कदम तय किया जाएगा।

फैंस की दुआएं साथ

दीपिका और शोएब की जोड़ी टेलीविजन इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय है। ऐसे में उनकी सेहत से जुड़ी खबर सामने आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर दुआओं और शुभकामनाओं की बाढ़ ला दी। शोएब लगातार अपडेट साझा कर रहे हैं, जिससे प्रशंसकों को राहत मिल रही है।