24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mayank Pawar Death: ‘स्प्लिट्सविला 7’ फेम मयंक पवार की मौत, खबर से सदमें में हैं फैंस

Mayank Pawar Passed Away: स्प्लिट्सविला सीजन 7 के सबसे फेमस कंटेस्टेंट रहे मयंक पवार अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी मौत की पुष्टि उन्हीं के इंस्टाग्राम से हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
स्प्लिट्सविला सीजन 7 के सबसे फेमस कंटेस्टेंट रहे मयंक पवार अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी मौत की पुष्टि उन्हीं के इंस्टाग्राम से हुई है।

स्प्लिट्सविला सीजन 7 के मयंक पवार की मौत

Mayank Pawar Passed Away: टीवी इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आ रही है। 'एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 7 के सबसे फेमस और शालीन कंटेस्टेंट्स में से एक रहे मयंक पवार की मौत हो गई है। उनके निधन की खबर ने न केवल उनके परिवार को, बल्कि उन हजारों युवाओं को भी झकझोर कर रख दिया है, जो उन्हें अपना आदर्श मानते थे। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। लोग उनकी फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी (Mayank Pawar Passed Away)

मयंक के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस दुखद खबर की पुष्टि की गई है। पोस्ट में उन्हें याद करते हुए लिखा गया, "एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटर और कई लोगों के लिए प्रेरणा। मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।" मयंक की पहचान केवल एक टीवी स्टार की नहीं थी, बल्कि वह फिटनेस वर्ल्ड के एक बड़े दिग्गज थे। उन्होंने सात बार 'मिस्टर इंडिया' का खिताब जीता था और एक बार वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के 'ओवरऑल विनर' भी रहे थे।

मयंक एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर के तौर पर भी काफी फेमस थे। उनकी शानदार बॉडी और अनुशासित जीवनशैली की अक्सर चर्चा होती थी, लेकिन उनके अचानक चले जाने से फैंस गहरे सदमे में हैं।