26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kuku Kohli Last Word: कुकू कोहली के ‘आखिरी’ शब्द क्या थे? पत्नी अरुणा ईरानी से की थी फोन पर बात

Kuku Kohli Passed Away: फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन हो गया है। आखिर सांस लेने से पहले वह पत्नी और अभिनेत्री अरुणा ईरानी से बात कर रहे थे। उन्होंने आखिरी शब्द क्या कहे वह अब सामने आए हैं।
2 min read
Google source verification
Phool Aur Kaante Director Kuku Kohli dies last word wife Aruna Irani

कुकू कोहली का निधन (Photo Source- kukukohliWikipedia)

Kuku Kohli Last Word: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर और अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सोमवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उनकी पत्नी, अभिनेत्री अरुणा ईरानी के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि की। जैसे ही खबर आई उनके फैंस और इंडस्ट्री में उनके दोस्त हर कोई हैरान रह गया। बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। अब कुकू कोहली के आखिरी शब्द क्या थे वो भी सामने आए हैं।

कुकू कोहली की हार्ट अटैक के बाद हुई थी सर्जरी

प्रवक्ता के अनुसार, सोमवार रात कुकू कोहली को बेचैनी महसूस हुई थी और उन्हें हल्का हार्ट अटैक आया था। उसी रात उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। सर्जरी के बाद हर चीज नॉर्मल लग रही थी। लेकिन अचानक मंगलवार शाम करीब 5:15 बजे उन्हें फिर हार्ट अटैक आ गया। उस समय पत्नी अरुणा ईरानी उनसे बात कर रही थीं। दोनों मजाकिया मूड में थे।

आखिरी शब्द क्या थे?

जब मौत से कुछ देर पहले कुकू कोहली पत्नी अरुणा ईरानी से फोन पर बात कर रहे थे। उनके आखिरी शब्द थे 'बहुत ज्यादा मत करो।' हालांकि, कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी और उन्होंने प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया। इसके बाद अस्पताल ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हर कोशिश असफल साबित हुई।

कुकू कोहली कौन थे?

4 जून 1949 को पेशावर में जन्मे कुकू कोहली जिनका असली नाम अवतार कोहली था एक डायरेक्टर, राइटर, एडिटर और स्क्रीनराइटर थे, जिन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में 30 सालों से ज्यादा समय बिताया। अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने शोमैन राज कपूर के साथ काम किया और 'बॉबी', 'प्रेम रोग' तथा 'सत्यम शिवम सुंदरम' जैसी कालजयी फिल्मों में सहायक निर्देशक की भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने सनी देओल की डेब्यू फिल्म 'बेताब' में सेकंड-यूनिट डायरेक्टर और फिल्म 'अर्जुन' में काम किया।

1991 में आई फिल्म 'फूल और कांटे' उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर डायमंड जुबली मनाते हुए इतिहास रच दिया। इस फिल्म ने अजय देवगन को रातों-रात एक्शन स्टार बना दिया।

कुकू कोहली ने दी इंडस्ट्री को शानदार फिल्में

कुकू कोहली ने अपने करियर में कई सुपर-डुपर हिट फिल्में दीं, जिनमें 'सुहाग' (अजय देवगन, अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर), 'हकीकत' (अजय देवगन, तब्बू), 'कोहराम' (धर्मेंद्र), 'ज़ुल्मी' और 'अनाड़ी नंबर 1' शामिल हैं। फिल्म 'हकीकत' के लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का नॉमिनेशन भी मिला था।

व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो कुकू कोहली ने 1990 में अभिनेत्री अरुणा ईरानी से शादी की थी। यह कुकू कोहली की दूसरी शादी थी और इस शादी से उनकी कोई संतान नहीं थी। अपनी पहली पत्नी रीटा कोहली से उनकी दो बेटियां हैं। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।