26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेकअप आर्टिस्ट की बाइक ली, हेलमेट पहना, शादी के दिन शूटिंग के बाद ऐसे घर पहुंचे थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Akshay Kumar Twinkle Khanna Wedding: डायरेक्टर सुनील दर्शन ने बताया कि ट्विंकल खन्ना से शादी करने से कुछ घंटे पहले अक्षय कुमार ने अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग की थी। उसके बाद वो मेकअप आर्टिस्ट की बाइक लेकर घर पहुंचे थे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Aug 26, 2026

Akshay Kumar Shooting Before Wedding

अक्षय कुमार और सुनील दर्शन की फोटोज। (फोटो सोर्स: instagram-twinklerkhanna and suneeldarshan)

Akshay Kumar Shooting Before Wedding: फिल्ममेकर और डायरेक्टर सुनील दर्शन, जिन्होंने अक्षय कुमार के साथ कई फिल्मों में काम किया है, ने हाल ही में एक्टर की ट्विंकल खन्ना के साथ शादी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा याद किया। बता दें कि अक्षय और ट्विंकल ने इस साल अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाई है।

'मिनट्स ऑफ़ मसाला' के साथ बातचीत के दौरान सुनील दर्शन ने कहा, सुनील दर्शन ने बताया कि अक्षय कुमार अपनी शादी के दिन ही 'एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ लव' की शूटिंग में बिजी थे, जिसमें अमिताभ बच्चन और राखी गुलजार भी थे। शूटिंग शाम 7:30 बजे खत्म हुई थी। इसके आगे उन्होंने कहा, 'शूटिंग खत्म होने के बाद अक्षय ने अपने मेकअप आर्टिस्ट की बाइक ली, हेलमेट पहना और कोई उन्हें पहचान नहीं पाया। वह जल्दी से घर पहुंच गए।"

इसके अलावा, सुनील दर्शन ने ये भी बताया कि कैसे अक्षय कुमार ने 'एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ़ लव' की शूटिंग के दौरान ही उन्हें अपनी शादी के बारे में बताया और फिर उन्हें न्योता दिया। सुनील दर्शन ने आगे कहा, "वहां सिर्फ मैं और कुछ अन्य लोग थे। यह एक प्राइवेट फंक्शन था और वो इसे पब्लिसाइज नहीं करना चाहते थे।"

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बारे में

खबरों के अनुसार, अक्षय और ट्विंकल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। बाद में, अपनी फिल्म 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान, दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, अक्षय और ट्विंकल ने 17 जनवरी, 2001 को शादी कर ली। उनकी शादी एक प्राइवेट समारोह था जिसमें करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। इस कपल के दो बच्चे - बेटे आरव और बेटी नितारा हैं।

लगभग दो दशकों तक नहीं हुई सुनील दर्शन और अक्षय कुमार की बात

सुनील दर्शन और अक्षय कुमार ने 'जानवर', 'एक रिश्ता', 'हां मैंने भी प्यार किया', 'तलाश: द हंट बिगिन्स', 'अंदाज' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। हालांकि, डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने लगभग दो दशकों तक अक्षय कुमार से बात नहीं की। बता दें कथिरतौर पर सुनील दर्शन और अक्षय कुमार के रिश्ते में दरार फिल्म ‘बरसात’ के दौरान आई थी। सुनील दर्शन के मुताबिक, ‘बरसात’ (2005) में पहले अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा साथ काम कर रहे थे और फिल्म का कुछ हिस्सा शूट भी हो चुका था। बाद में दोनों एक्टर्स के बीच कथित निजी मतभेदों और उनके रिश्ते की चर्चाओं के चलते अक्षय ने फिल्म से हटने की बात कही। दर्शन का कहना था कि अक्षय के इस फैसले से वह काफी निराश हुए, क्योंकि उन्होंने करीब 18 महीने तक उनका इंतजार किया था। इसके बाद बॉबी देओल को अक्षय की जगह कास्ट किया गया। सुनील दर्शन ने आखिरी बार अक्षय के साथ ‘दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर’में काम किया। लेकिन इसके बाद दोनों लगभग दो दशकों तक आपस में बात नहीं की।