बॉलीवुड

बिग बॅास 11 के बाद अब इस शो को भी होस्ट करते दिखेगें सलमान, जाने पूरी खबर..

बिग बॅास 11 के बाद अब इस शो को भी होस्ट करते दिखेगें सलमान, जाने पूरी खबर..
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2017, 9:07 AM IST
salman khan
salman khan

कहना गलत नहीं होगा की भले ही बिग बॅास 11 को कोई वीकडेज में ना देखता हो लेकिन जब शनिवार और रविवार को वीकेंड का वार आता है तो सलमान खान को देखने भारत की पूरी जनता आ जाती है। बड़ा पर्दा हो या छोटा पर्दा सलमान भाई हर जगह अपना जलवा दिखा ही देते हैं। बता दें दबंग खान बिग बॉस को लगातार 7 साल से होस्ट कर रहे है उनका जादू अभी भी बरकरार है। शायद यही वजह है की एक बार फिर सुल्तान सलमान को छोटे पर्दे पर एक और शो होस्ट करने का ऑफर आया है। बता दें ये वही शो है जिसे 9 साल पहले सलमान भाई होस्ट कर चुके हैं। जी हां खबर है की टीवी रियलिटी शो 10 का दम एक बार फिर सोनी टीवी पर आने वाला है।

खबरों की मानें सोनी टीवी सलमान खान के साथ 10 का दम का तीसरा सीजन लाना चाहता है। बता दें इस खबर के बारे में चैनल के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड दानिश खान ने खुद बताया। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि 10 का दम बहुत ही जल्द टीवी पर लौटेगा। दानिश ने शो के होस्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि इस शो को सलमान खान के अलावा कौन सा कलाकार होस्ट कर सकता है?

दानिश ने आगे कहा कि,- कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन से हमने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस बार केबीसी को 3 करोड़ लोगों ने अपने मोबाइल पर खेला है। हमे ऐसा लगता है कि 10 का दम हमारा सबसे बेहतरीन मनोरंजक क्विज शो है। हमें पूरी उम्मीद है कि 10 का दम भी नए रिकॉर्ड बनाने में कामयाब होगा।

बता दें कि 10 का दम शो 2008 में शुरु हुआ था। इसका दूसरा सीजन साल 2009 में आया। इसके अलावा अगर सलमान खान के करियर की बात करें तो बता दें इस क्रिसमस सलमान खान की बड़ी फिल्म टाइगर जिंदा रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है। इस फिल्म में सलमान के साथ उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रोमांस करती नजर आएंगी। बता दें टाइगर जिंदा है फिल्म के अंत में खतरानाक एक्शन सीक्वेंस रखा गया है। आपको जानकर हैरानी होगी की टाइगर जिंदा है के आखिरी सीक्वेंस में सलमान खान 10 हजार राउंड गोलीबारी के बीच एक्शन सीन करते दिखाई देंगे। कहा जा रहा है सलमान के लिए ये सीन उनकी लाइफ का सबसे खतरनाक सीन होगा।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Craze in Pakistan: पाकिस्तान में भी बजा ‘रामायण’ का डंका, कराची के मंदिर में लगा रणबीर कपूर की फिल्म का पोस्टर

‘इतना नीचे गिर गईं एक हेंपर जीतने के लिए’, तारा सुतारिया के विवाद पर तंज कसना जान्हवी कपूर को पड़ा भारी, लोगों ने लगाई क्लास

नसीरुद्दीन शाह के ‘मैं हूं दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर शुरू हुआ विवाद, बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी छिड़ी बहस

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर परेश रावल ने कसा तंज, बोले- ‘सबको हक है अपनी बात कहने का’

वीर पहाड़िया पर तंज से लेकर मां श्रीदेवी को याद करने तक, जान्हवी कपूर ने ‘कॉफी’ पीते-पीते किए कई खुलासे