बॉलीवुड

आखिरकार,सालों बाद हुई श्रीदेवी-जयप्रदा की दोस्ती

फिल्म 'नगीना' में जयप्रदा की जगह श्रीदेवी को कास्ट किए जाने से जया खफा हो गई थी और दोनों ने कभी बात नहीं की।
less than 1 minute read
Dec 02, 2015
jayaprada
jayaprada

मुंबई।हिन्दी सिनेमा में 80 के दशक की सुपरहिट अदाकारा श्रीदेवी और जयप्रदा को कभी किसी ने फिल्मों के अलावा साथ नहीं देखा।कहते है कि इसका कारण उन दोनों की सालों से चली आ रही अनबन थी। लेकिन,करीब 25 साल बाद जब ये दोनों मिली तो गहरे दोस्तों की तरह मिली।

जयप्रदा के बेटे सिद्धार्थ और प्रवलिका की शादी की रिसेप्शन पार्टी में जयाप्रदा के गले मिली श्रीदेवी। दोनों को इस तरह खुश और एक-दूसरे के करीब देख सभी लोग हैरान रह गए लेकिन इस बात से यह बात स्पष्ट हो गई कि दोनों ने अपनी 25 साल पुरानी कोल्ड वॉर खत्म कर आपस में समझौता कर लिया है।

1984 में श्रीदेवी-जयप्रदा 'तोहफा' और 'मकसद' जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया था लेकिन इसके बाद ये दोनों किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आई।खबर है कि फिल्म 'नगीना' में जयप्रदा की जगह श्रीदेवी को कास्ट किए जाने से जया खफा हो गई थी और दोनों ने कभी बात नहीं की।

श्रीदेवी पार्टी में अपने पति बोनी कपूर के साथ पहुंची। उन्होंने ना सिर्फ स्टेज पर जया के साथ फोटो क्लिक करवाई बल्कि दोनों ने डिनर भी साथ किया।श्रीदेवी पेस्टल शेड की नेट की साड़ी में डायमंड इयरिंग के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थी।जया की पार्टी में श्रीदेवी के अलावा साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी भी अपनी वाइफ के साथ पहुंचे थे।

Published on:
02 Dec 2015 11:28 am
Also Read
View All
“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर

जंतर-मंतर बवाल और NEET पेपर लीक पर भड़के नसीरुद्दीन शाह, छात्रों को दिया समर्थन, बोले- मैं गुस्से से खौल रहा हूं

‘लोगों ने मुझे बस सिगरेट और साड़ी में देखा’, इंडस्ट्री में एक ही तरह के रोल मिलने पर छलका माही गिल का दर्द

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’

इस हफ्ते थिएटर और OTT रिलीज में छिपे हैं ये 5 बड़े सरप्राइज, कहीं है कोर्टरूम ड्रामा तो कहीं बारिश और रोमांस