बॉलीवुड

‘सत्ते पे सत्ता’ रीमेक से ऋतिक का पत्ता हुआ साफ, अब ये मशहूर स्टार निभाएगा लीड किरदार!

'सत्ते पे सत्ता' ( satte pe satta ) फिल्म के लिए ऋतिक रोशन ( hrithik roshan ) को कास्ट किया गया है। लेकिन उन्होंने फिल्म से अपने हाथ खींच लिए।
2 min read
Jan 23, 2020
'सत्ते पे सत्ता' रीमेक से ऋतिक का पत्ता हुआ साफ, अब ये मशहूर स्टार निभाएगा लीड किरदार!
'सत्ते पे सत्ता' रीमेक से ऋतिक का पत्ता हुआ साफ, अब ये मशहूर स्टार निभाएगा लीड किरदार!

फराह खान ( farah khan ) के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' ( satte pe satta ) की रीमेक काफी लम्बे समय से अटका हुआ है। खबरे थीं कि रोहित शेट्टी ( rohit shetty ) और फराह खान ( farah khan ) के प्रोडक्शन तले बनने जा रही इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन ( hrithik roshan ) को कास्ट किया गया है।

लेकिन उन्होंने फिल्म से अपने हाथ खींच लिए। अब 'सत्ते पे सत्ता रीमेक' के लिए अजय देवगन ( ajay devgan ) को अप्रोच किया गया है। खास बात यह है कि उन्होंने इसके लिए हामी भर दी है। अजय देवगन और रोहित शेट्टी एक दूसरे के काफी करीब हैं। शायद यही वजह है कि अजय ने इस फिल्म के लिए हां कहा।

जल्द ही स्टार 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। जब इस फिल्म के लिए अजय अपनी डेट्स दे देंगे, वैसे ही वह 'सत्ते पे सत्ता' के लिए भी तारीखें बुक कर देंगे। हालांकि अभी स्टार की टीम ने इसपर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

गौरतलब है कि अजय के पास इस समय 'गोलमाल 5', 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया', 'मैदान', इंदर कुमार की कॉमेडी फिल्म और 'ट्रिपल आर' जैसे कई प्रोजेक्ट्स हैं। स्टार इस साल इन फिल्मों पर काम करेंगे।

Updated on:
23 Jan 2020 12:42 pm
Published on:
23 Jan 2020 12:42 pm
Also Read
View All
‘कीड़े को नहीं पता किस लेजेंड को काटा है’, स्पेशल 26 एक्टर राजेश शर्मा को लेकर अक्षय कुमार की पोस्ट पर फैंस कर रहे कमेंट्स

‘मैं फिसल गया, 13 फीट नीचे गिरा और मेरा हाथ टूट गया’, ABCD एक्टर सलमान यूसुफ खान ने हॉस्पिटल से शेयर की फोटोज

20 साल पहले सैफ अली खान से हुई थी कपड़ों को लेकर अजीब डिमांड, एक्टर ने खुद किया खुलासा

कीड़ा काटने से एक्टर राजेश शर्मा की बिगड़ी तबीयत पर AICWA हुआ सख्त, प्रोड्यूसर पर हर्जाने की बात, सीएम रेवंत रेड्डी से लगाई गुहार

ZEE 5 से हटने के बाद देश के पांच राज्यों के गुरुद्वारों में दिखाई जाएगी Satluj, सिखों के धार्मिक संस्थानों ने किया एलान