
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) ने शनिवार को अपने फैंस को दिवाली गिफ्ट दिया। अभिनेता ने इस अवसर पर उनकी अगली फिल्म 'राम सेतु' ( Ram Setu Movie ) की घोषणा की। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ( Abhishek Verma ) करेंगे, जिनकी नई कॉमेडी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' ( Suraj Pe Mangal Bhari Movie ) लॉकडाउन के बाद बॉलीवुड की पहली रिलीज फिल्म होगी।
राम सेतु पर चलते हुए दिए दिखाई
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें प्रभु राम की तस्वीर लगी हुई है और उसके नीचे अक्षय कुमार की फोटो दिखाई दे रही है। फोटो में अक्षय राम सेतु पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो पर लिखा हुआ है : सच या कल्पना।
'भगवान श्री राम की पुण्य स्मृति में'
उन्होंने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, 'इस दीपावली, भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाया, जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखें। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है राम सेतु। आप सबको दीपावली की शुभ कामनाएं।'
लक्ष्मी ने तोड़ा व्यूज का रिकॉर्ड
गौरतलब है कि अक्षय कुमार की हाल ही नई फिल्म 'लक्ष्मी' ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस मूवी ने ओटीटी पर सबसे ज्यादा व्यूज का नया रिकॉर्ड कायम किया है। व्यूज के मामले में इसने सुशांत सिंह की 'दिल बेचारा' को भी पीछे छोड़ दिया। हालांकि मूवी के रिव्यू को लेकर फैंस का मिक्स रिएक्शन रहा। अधिकांश लोगों ने फिल्म को ज्यादा पसंद नहीं किया। बहुत से लोगों ने मिम्स बनाकर फिल्म का मजाक उड़ाया। वहीं, शरद केलकर के अनिभय की तारीफ की।