बॉलीवुड

अक्षय ने खोला बॉलीवुड का ऐसा राज, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

अक्षय का कहना है कि उन्हें बाहरी व्यक्ति समझा जाता था
2 min read
Jan 06, 2018
Akshay kumar
Akshay kumar

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्हें 'हिट मशीन' के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म यानी परिवारवाद पर खुलासा किया है। अक्षय कुमार ने कहा कि करियर की शुरुआत में उन्हें परिवारवाद का सामना करना पड़ा था। अक्षय का कहना है कि उन्हें बाहरी व्यक्ति समझा जाता था। बता दें कि अक्षय ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। अक्षय का कहना है कि फिल्म के सेट पर अभिनेता को दी जाने वाली सुविधाएं उनकी फिल्मों के हिट या फ्लॉप होने पर निर्भर करती हैं।

अक्षय का कहना है कि सेट पर अभिनेता की सुविधाएं इस बात पर निर्भर करती हैं कि उस अभिनेता ने कितनी हिट या सुपरहिट फिल्में दी हैं। अक्षय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बॉलीवुड में जब उनकी शुरुआत हुई थी तो उन्हें बाहरी जैसा महसूस कराया जाता था। अक्षय ने मीडियाकर्मियों से कहा कि 'मुझे याद है कि मैं दो अभिनेताओं की एक फिल्म कर रहा था, मेरी तीन-चार फिल्में नहीं चली थी लेकिन उन अभिनेताओं की चली थी जिनके साथ मैं काम कर रहा था। हमारे किरदार लगभग एकसमान महत्व वाले थे लेकिन उन्हें सुइट रूम मिला हुआ था जबकि मुझे सिर्फ एक कमरा मिला था'।

साथ ही अक्षय ने कहा कि उन्हें शानदार कार मिली हुई थी लेकिन मुझे कहा गया ‘आप बस से आ जाइए।’ अक्षय ने कहा कि जैसे ही मेरी फिल्में चली तो फिल्म उद्योग में कई लोगों के साथ उनके संबंध बदल गए। बता दें कि अक्षय ने सबसे पहले वर्ष 1987 में महेश भट्ट की फिल्म आज से डेब्यू किया था लेकिन उन्होंने लीड रोल फिल्म सौगन्ध में किया था। यह फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी। अक्षय को पहचान मिली खिलाडी फिल्म से। इसके बाद अक्षय ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अक्षय ने अपने 27 साल के करियर में लगभग हर तरह की फिल्में की हैं।

अक्षय ने शुरू में अपनी पहचान एक्शन हीरो के तौर पर बनाई। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी फिल्में भी की। अक्षय ने गंभीर किरदार भी निभाएं तो बॉयोपिक भी की हैं। बता दें कि अक्षय की फिल्म पैडमैन 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है जो कि महिलाओं की एक समस्या पर आधारित है। फिलहाल अक्षय अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वहीं अक्षय की आगामी फिल्म केसरी से उनका पहला लुक भी सामने आ गया है। जिसमें अक्षय सरदार के रूप में पगड़ी और बड़ी दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म केसरी सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है।

Updated on:
06 Jan 2018 06:34 pm
Published on:
06 Jan 2018 01:49 pm