बॉलीवुड

‘कीड़े को नहीं पता किस लेजेंड को काटा है’, स्पेशल 26 एक्टर राजेश शर्मा को लेकर अक्षय कुमार की पोस्ट पर फैंस कर रहे कमेंट्स

Rajesh Sharma Insect Bite: अक्षय कुमार ने X पर नोट लिखा कि वो अपने दोस्त राजेश शर्मा की सेहत को लेकर बहुत चिंतित हैं। खबर है कि 'फौजी' के सेट पर किसी जहरीले कीड़े के काटने के बाद शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 min read
Jul 10, 2026
Rajesh Sharma Health Update
अक्षय कुमार ने राजेश शर्मा के लिए किया पोस्ट। (फोटो सोर्स: IMDb)

Rajesh Sharma Health Update: 'एमएस धोनी' और 'स्पेशल 26' जैसी फिल्मों के एक्टर राजेश शर्मा को कथित तौर पर एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक कीड़े ने काट लिया था, जिसके बाद उनकी सेहत बिगड़ने लगी और उनको बाद कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबरों के मुताबिक, हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में प्रभास की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान शर्मा को किसी ज़हरीले कीड़े या मकड़ी ने काट लिया था। गुरुवार को एक्टर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर बताया कि वो अपने दोस्त शर्मा की सेहत को लेकर बहुत चिंतित हैं।

अक्षय कुमार ने किया पोस्ट (Akshay Kumar on Rajesh Sharma)

वेलकम टू द जंगल एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, "शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने के बाद मेरे प्यारे दोस्त राजेश की सेहत के बारे में सुनकर बहुत चिंता हुई। उम्मीद है कि महादेव उन्हें जल्द और पूरी तरह ठीक होने का आशीर्वाद देंगे। जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ बैठकर बहुत हंसना है।"

जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय कुमार और राजेश शर्मा ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है, जिनमें 'स्पेशल 26', 'लक्ष्मी', 'मिशन रानीगंज' और 'भूत बंगला' के नाम शामिल हैं।

अक्षय कुमार की पोस्ट पर फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की कामना

अक्षय के ट्वीट का जवाब देते हुए कई फैंस ने शर्मा के जल्द ठीक होने की कामना की। एक फैन ने ट्वीट किया, "कीड़े को नहीं पता था कि उसने किस लेजेंड को काटा है। जल्दी ठीक हो जाइए राजेश सर। वो मुस्कान जल्द वापस आनी चाहिए।"

वहीं, एक और X यूजर ने लिखा, "जल्दी ठीक हो जाइए राजेश सर! MS धोनी फिल्म की तरह, आपने हमें सिनेमा और टेलीविजन में अनगिनत बेहतरीन पल दिए हैं।" जबकि एक ने ट्वीट करते हुए लिखा, "जल्दी ठीक हो जाइए राजेश सर! आपके जल्द ठीक होने और और मजबूती से वापसी करने की कामना करता हूं। महादेव आप पर कृपा बनाए रखें।"

राजेश शर्मा की सेहत का अपडेट

बता दें कि दिग्गज अभिनेता राजेश शर्मा की सेहत का अपडेट देते हुए, उनके असिस्टेंट और मैनेजर ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "राजेश जी बेहतर हैं। बहुत सारी फेक न्यूज़ फैल गई हैं, मैं उनके साथ 24X7 हूं और ऐसा कुछ नहीं है। इन्फेक्शन अभी भी उनके पैर में है और वे ठीक हो रहे हैं। मैंने कहीं पढ़ा कि इन्फेक्शन उनके फेफड़ों तक पहुंच गया है, जो सच नहीं है। डॉक्टरों के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में वो ठीक हो जाएंगे।"

Updated on:
10 Jul 2026 06:35 am
Published on:
10 Jul 2026 06:35 am