बॉलीवुड

‘तौबा-तौबा कान खराब…’, जब Alia Bhatt ने गाया ‘ब्रह्मास्त्र’ का गाना; यूजर्स करने लगे ऐसे कमेंट्स

इन दिनों अपनी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय करने के साथ-साथ अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की प्रमोशन में लगी हुई हैं। इसी बीच वो अपनी फिल्म के एक गाने 'केसरिया' को गाकर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2022, 10:39 AM IST
Alia Bhatt ने गाया 'ब्रह्मास्त्र' का गाना; यूजर्स करने लगे ऐसे कमेंट्स
Alia Bhatt ने गाया 'ब्रह्मास्त्र' का गाना; यूजर्स करने लगे ऐसे कमेंट्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं, जिसको वो काफी एंजॉय कर रहे हैं। इसके साथ ही वो इवेंट्स से लेकर सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) के प्रमोशन में भी बिजी चल रहे हैं। हाल में दोनों एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसको लेकर आलिया भी तेजी से ट्रोल हो रही हैं। साथ ही उनके इस वीडियो पर ट्रोलर्स उनकी खूब खिंचाई कर रहे हैं।

दरअसल, उनकी जो वीडियो वायरल हो रही है उसमें वो अपनी फिल्म का गाना गाती नजर आ रही हैं। वीडियो में आलिया अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का गाना 'केसरिया' गाती नजर आ रही हैं। वहीं उनका ये वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स उनकी बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं जब आलिया गाना गा रही थी, तब वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ रणबीर कपूर भी उन्हें देखते रह गए। वहीं उनका ये गाना सोशल मीडिया पर लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। लोग वीडियो पर कमेंट्स कर उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:‘इसी ओवरएक्टिंग की वजह से फ्लॉप…’, लाइगर को टाइगर सुनने पर ट्रोल हुईं Ananya Panday


एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'रहम कर दो बहन!'। इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा 'तौबा-तौबा कान खराब कर दिए'। वहीं और यूजर लिखता है कि 'बस करो आलिया दीदी गाना गाना अपके बस की बात नहीं'। इस तरह के कई सारे कमेंट्स आपको उनके इस वायरल हो रहे वीडियो पर देखने को मिल जाएंगे। मल्टीस्टारर ये फिल्म इस साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को हिंदी भाषा के साथ-साथ कई और भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।


फिल्म में साउथ स्टार नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय भी अहम रोल में नजर आने वाली है। इस फिल्म को निर्देशक आयना मुखर्जी द्वारा निर्देशित किया गया है। इससे पहले रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से औंधे मुंह गिरी थी, जिसके बाद अब उनके फैंस उनकी इस अपकमिंग फिल्म से आसा लगाए बैठे हैं। अब देखना ये है कि उनकी ये फिल्म सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है।

यह भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं OTT का फुल फॉर्म? केवल भारत में हैं 45 करोड़ सब्सक्राइबर्स इसलिए फ्लॉप हो रही फिल्में

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा