28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

Katrina Kaif-Vicky Kaushal: कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ शादी को लेकर एक बार फिर बात की है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Himanshu Soni

•

Updated: 28 Oct 2026, 4:05 PM IST

Katrina Kaif-Vicky Kaushal

विक्की-कैटरीना (फोटो सोर्स- IMDb)

Katrina Kaif-Vicky Kaushal: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में शामिल हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार और सम्मान को लेकर बात करते नजर आते हैं। अब कैटरीना कैफ ने एक इंटरव्यू में शादीशुदा जिंदगी और मां बनने के बाद आए बदलावों पर खुलकर बात की है। उन्होंने पति विक्की कौशल की जमकर तारीफ करते हुए बताया कि वह परिवार और काम के बीच किस तरह संतुलन बनाते हैं।

कैटरीना ने खास तौर पर विक्की के पिता के रूप में उनकी भूमिका की तारीफ की। उन्होंने कहा कि काम के लंबे और व्यस्त शेड्यूल के बावजूद विक्की परिवार के लिए समय निकालते हैं और बेटे वियान के साथ पूरी तरह मौजूद रहते हैं।

कैटरीना ने की विक्की की तारीफ

वॉग को दिए इंटरव्यू में कैटरीना ने विक्की को एक शानदार पति बताया। उन्होंने कहा कि विक्की अपनी उम्र के हिसाब से काफी समझदार हैं और उनके अंदर मजबूत पारिवारिक मूल्य हैं। कैटरीना को विक्की की यह बात सबसे ज्यादा पसंद है कि वह उन्हें खुद की तरह रहने की पूरी आजादी देते हैं और उनकी बात ध्यान से सुनते हैं।

कैटरीना ने मजाकिया अंदाज में खुद और विक्की की समझदारी की तुलना करते हुए कहा कि विक्की व्यवहार में समझदार हैं, जबकि वह खुद सिद्धांतों में समझदार हैं।

अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उनके लिए ऐसे जीवनसाथी का होना काफी महत्वपूर्ण है, जो उनकी बात सुने और उन्हें अपनी पहचान के साथ रहने की जगह दे।

बेटे वियान के साथ विक्की का खास रिश्ता

कैटरीना ने विक्की की पिता के रूप में भी तारीफ की। उनके मुताबिक, विक्की कितने भी लंबे समय तक काम क्यों न करें, परिवार के साथ रहने पर वह पूरी तरह उसी पल में मौजूद रहते हैं।

कैटरीना ने बताया कि विक्की कभी-कभी 14, 16 या 18 घंटे तक काम करते हैं, इसके बावजूद जब वह घर पर होते हैं तो उनके और बेटे वियान के साथ पूरा समय बिताते हैं। उनके मुताबिक, पिता के तौर पर विक्की का यह रवैया उनके लिए बेहद खास है।

पैरेंटहुड के बाद बदला कपल का रूटीन

कैटरीना ने यह भी स्वीकार किया कि बच्चे के आने के बाद उनकी और विक्की की जिंदगी का रूटीन काफी बदल गया है। पहले जिस तरह दोनों साथ में रोमांटिक डिनर या मूवी नाइट्स प्लान करते थे, अब फिलहाल वह प्राथमिकता में पीछे हो गए हैं।

कैटरीना के मुताबिक, उनके रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स फिलहाल पीछे छूट गए हैं, लेकिन विक्की उन्हें याद दिलाते रहते हैं कि हर चीज का अपना समय होता है और आगे चलकर दोनों को फिर से इन पलों के लिए वक्त मिलेगा।

दिसंबर 2021 में हुई थी शादी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के बाद दोनों लगातार अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे हैं।

7 नवंबर 2025 को दोनों ने अपने बेटे वियान का स्वागत किया। बाद में कपल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए बेटे के नाम का ऐलान किया था, जिसमें दोनों अपने बच्चे का छोटा सा हाथ थामे नजर आए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ आखिरी बार श्रीराम राघवन की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के साथ नजर आई थीं। जनवरी 2024 में रिलीज हुई इस थ्रिलर के बाद अभिनेत्री ने अभी अपनी अगली फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग