28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडिगो फ्लाइट की सर्विस पर भड़के फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा! लगाया लापरवाही का आरोप, बोले- दिल्ली में छूट गई दवाइयां

Sudhir Mishra Post: फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इंडिगो फ्लाइट पर अपना गुस्सा उतारा है। उनका कहा है कि फ्लाइट की लापरवाही की वजह से उनकी अहम सामान दिल्ली में छूट गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 28 Oct 2026, 1:24 PM IST

sudhir mishra post

इंडिगो फ्लाइट की सर्विस पर भड़के फिल्ममेकर (Photo Source- Instagram/iamsudhirmishra)

Sudhir Mishra Post against Indigo Flight: बॉलीवुड में अपनी बेबाक और गंभीर फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले फेमस फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा (Sudhir Mishra) इन दिनों एक अलग ही वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। फिल्ममेकर ने निजी एयरलाइन इंडिगो की बड़ी लापरवाही पर अपनी गहरी नाराजगी जताई है। धर्मशाला यात्रा के दौरान एयरलाइन ने उनका सामान दिल्ली में ही छोड़ दिया, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुधीर मिश्रा ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एयरलाइन की व्यवस्था की जमकर आलोचना की है।

सुधीर मिश्रा ने सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द

सुधीर मिश्रा ने अपने ऑफिशियल प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि बुधवार को दिल्ली से धर्मशाला के लिए उन्होंने उड़ान भरी थी। लेकिन जब वह धर्मशाला एयरपोर्ट पहुंचे, तो उन्हें एयरलाइन स्टाफ द्वारा यह बताया गया कि उनका लगेज (सामान) दिल्ली में ही छूट गया है। हैरानी की बात यह थी कि उस बैग में उनकी दवाइयां और कई जरूरी सामान मौजूद थे।

सुधीर मिश्रा ने अपनी निराशा जाहिर करते हुए लिखा, "मैं अगले कुछ दिनों के लिए दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट से धर्मशाला आया हूं। पहुंचने पर, मुझे बताया गया कि मेरा सामान दिल्ली में ही रह गया है। अब मुझे बताया गया है कि यह शाम तक चंडीगढ़ के रास्ते मेरे पास पहुंच जाएगा। मेरी सारी दवाइयां और जरूरी सामान उस बैग में हैं। बेहद निराशाजनक और परेशान करने वाला है।"

फिल्ममेकर के इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स और पैसेंजर्स ने भी एयरलाइंस की इस तरह की लापरवाह पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। लेकिन, एयरलाइन की तरफ से बाद में यह आश्वासन दिया गया कि शाम तक सामान चंडीगढ़ के रास्ते उनके पास पहुंचा दिया जाएगा, लेकिन इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा और सामान प्रबंधन पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा का शानदार रहा है करियर

सुधीर मिश्रा के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1983 में कुंदन शाह की फेमसकॉमेडी फिल्म 'जाने भी दो यारों' में एक सहायक निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने सईद अख्तर मिर्जा और विधु विनोद चोपड़ा जैसे दिग्गजों के साथ 'मोहन जोशी हाजिर हो!' और 'खामोश' जैसी फिल्मों में काम किया।

साल 1987 में उन्होंने फिल्म 'यह वो मंजिल तो नहीं' से स्वतंत्र निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की पहली फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन और संजीदा फिल्में दीं, जिनमें 'मैं जिंदा हूं', 'धारावी', 'इस रात की सुबह नहीं', 'चमेली', 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'खोया खोया चांद', 'यह साली जिंदगी' और 'इनकार' शामिल हैं।

इसके अलावा उन्होंने 'दास देव' और 'होस्टेजेस' जैसे प्रोजेक्ट्स का निर्देशन करने के साथ-साथ मनु जोसेफ के उपन्यास पर आधारित 'सीरियस मेन' बनाई। जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के काम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब सराहा गया। उनकी साल 2023 में रिलीज फिल्मों में 'अफवाह' शामिल है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग