मनोज ने माना कि उन्होंने अपनी गलतियों के लिए भगवान राम के भक्तों से कई बार माफी मांगी है और उन्हें भक्तों की ओर से माफी भी मिल गई है। हालांकि, उन्होंने न्यूज चैनल से आग्रह किया कि वे 'आदिपुरुष' के गानों की लोकप्रियता पर सवाल न उठाएं। उन्होंने कहा, "उनमें श्रद्धा, समर्पण और कविता की कोई कमी नहीं थी। ना मैंने राम के लिए नर्सरी कविताएं लिखीं, ना कव्वालियां। आगे लोग समझदार हैं, जानते हैं कौन कितने पानी में है।"