बॉलीवुड

आलिया भट्ट के इस फोटोशूट पर मचा बवाल, लोगों ने कहा ‘चोर’! अब एक्ट्रेस का मुंहतोड़ जवाब आया सामने

Alia Bhatt के इस फोटोशूट पर लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

2 min read
Mar 30, 2019
आलिया भट्ट के इस फोटोशूट पर मचा बवाल, लोगों ने कहा 'चोर'! अब एक्ट्रेस का मुंहतोड़ जवाब आया सामने

बॅालीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt ने हाल में एक फैशन मैग्जीन के लिए फोटोशूट करवाया। इस दौरान वह वरुण धवन के साथ पोज करती नजर आईं। लेकिन आलिया के इस फोटोशूट पर लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। इस कवर पर आरोप लगे हैं कि इसे मशहूर सिंगर दुआ लिपा के कैंपेन कवर से चुराया गया है।

दरअसल, एक अकाउंट ने आलिया को ट्रोल किया और उनपर चोरी का आरोप लगाया। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में आलिया और दुआ लिपा के कवर की तुलना की गई है। इस पोस्ट में लिखा है कि मैगजीन्स और उनकी खुल्लमखुला कॉपी। मैगजीन्स को थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।

View this post on Instagram

I desire therefore I exist 🎩

A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on

हालांकि इस पर अब आलिया का बेबाक बयान सामने आया है। उन्होंने लिखा, 'मैंने इस कवर के लिए 6 फरवरी को शूट किया था और मैं जहां तक गलत नहीं हूं तो इस दूसरी तस्वीर को 24 फरवरी को अपलोड किया गया है। मैंने कोई जासूसी नहीं की। लेकिन आप लोगों को कुछ क्रेडिट देना तो बनता है।'

गौरतलब है की आलिया जल्द ही फिल्म 'कलंक' में नजर आएंगी। उनकी यह फिल्म 17 अप्रेल को रिलीज होने जा रही है।

Published on:
30 Mar 2019 09:03 am
Also Read
View All