
परिणीति चोपड़ा ने दी गुड न्यूज। (फोटो सोर्स: parineetichopra)
Parineeti Chopra Insta Story: आज यानी शुक्रवार (24 अप्रैल 2026) को राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) को टाटा बाय-बाय करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन करने का ऐलान कर दिया है। राघव चड्ढा ने आप पार्टी के साथ 14 साल जुड़े रहने के बाद इस्तीफा दिया है। हालांकि, राजनितिक गलियारों में इस फैसले के आने का पहले से इंतजार हो रहा था। मगर आज उन्होंने ऑफशियलि इस खबर का ऐलान कर दिया है। राघव चड्ढा के इस फैसले के बीच उनकी पत्नी परिणित चोपड़ा ने एक गुड न्यूज शेयर की है।
राघव चड्ढा की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के बीजेपी से जुड़ने के ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बीच अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर की है, जिस पर लिखा है, "परिणीति चोपड़ा इस नए और अनोखे App की एम्बेसडर बन गई हैं… यह App पेरेंट्स के लिए है।"
राघव चड्ढा को पत्नी परिणीति चोपड़ा का पूरा सपोर्ट मिलता है। हाल ही में उनका एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें परिणीति ने राघव का खुलकर साथ दिया था।
दरअसल, जब राघव चड्ढा को डिप्टी स्पीकर पद से हटाकर Ashok Mittal को जिम्मेदारी दी गई थी, तब राघव ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, “खामोश करवाया गया हूं… हारा नहीं हूं।” इस पोस्ट को परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया था। वीडियो में राघव ने मिडिल क्लास टैक्स, बैंकिंग पेनाल्टी, मिलावट, प्रदूषण, पेपर लीक और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों पर बात की थी।
परिणित चोपड़ा ने इससे पहले भी राघव चड्ढा द्वारा संसद में 'पैटरनिटी लीव' पर उठाए गए मुद्दे की तारीफ करते हुए एक बड़ा सा पोस्ट शेयर किया था, जिसमें राघव की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा था, 'मेरे प्यारे पति, आज आपने एक एमपी (MP) की तरह नहीं, बल्कि एक पिता की तरह बात की है, जिसे मैं हर रोज देखती हूं। हमने यह बहुत बार डिस्कस किया है कि कैसे हमारे बच्चों को माता-पिता दोनों की मौजूदगी की जरूरत होती है।
साल 2023 में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी। और बीते साल 2025 में परिणीति ने अपने बेटे 'नीर' का स्वागत किया था। परिणीति चोपड़ा हर मुश्किल समय में राघव चड्ढा के लिए हमेशा एक मजबूत ढाल बनकर खड़ी रही हैं।
Updated on:
24 Apr 2026 09:29 pm
Published on:
24 Apr 2026 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
