बॉलीवुड

‘अल्फा’ का बॉक्स ऑफिस पर फीका आगाज, ‘पठान’ और ‘वॉर 2’ से पीछे रह गई आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर

Alpha box office collection day 1: आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' बीते शुक्रवार यानी 3 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों के मिले-जुले रिव्युज मिले। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस उम्मीद पर खरी नहीं उतरी। आइये जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितनी कमाई की।
2 min read
Jul 04, 2026
Alpha Worldwide box office collection
'अल्फा' का बॉक्स ऑफिस डे 1। (फोटो सोर्स: IMDb)

Alpha Worldwide box office collection:आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक थी। फिल्म की रिलीज डेट कई बार पोस्टपोन होने के बाद आखिरकार फिल्म 3 जुलाई यानी कल रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज होने के बाद इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला और बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत भी धीमी रही। आइए जानते हैं फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया।

अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Alpha Box Office Collection)

YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली वीमेन लीड फिल्म 'अल्फा' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीद के मुकाबले काफी निराशाजनक रहा। बता दें कि आलिया और शरवरी की ये फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स में अब तक की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म बन गई।

Sacnilk के अनुसार, 'अल्फा' ने भारत में 7,534 शो में 9.25 करोड़ रुपये (नेट) कमाए। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 11.10 करोड़ रुपये हो गया, वहीं, अगर बात की जाए फिल्म के विदेशी ऑफिस कलेक्शन की तो फिल्म ने विदेशी सिनेमा हॉल्स में करीब 25 करोड़ रुपये कमाए, जिसके चलते फिल्म की अतिरिक्त ग्रॉस कमाई हुई, और पहले दिन का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 16.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। हालांकि, मजबूत स्टार पावर और YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होने के बावजूद, 'अल्फा' की ओपनिंग इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों की तुलना में उम्मीद से काफी कम रही है।

YRF स्पाई यूनिवर्स की सभी फिल्मों का डे 1 कलेक्शन

YRF स्पाई यूनिवर्स ने पहले अपनी बड़ी फिल्मों के साथ काफी बेहतर ओपनिंग की है, इससे दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। बता दें कि फिलहाल 'अल्फा' की शुरुआत YRF स्पाई यूनिवर्स की पिछली फिल्मों जैसे 'पठान', 'वॉर 2', 'वॉर', 'टाइगर जिन्दा है', 'टाइगर 3' के मुकाबले कमजोर दिख रही है।

फिल्मओपनिंग डे कलेक्शन (नेट)अनुमानित बजट
Pathaan57.00 करोड़ रुपये250 करोड़ रुपये
War 252.5 करोड़ रुपये400 करोड़ रुपये (अनुमानित)
War32.50 करोड़ रुपये 170 करोड़ रुपये
Tiger Zinda Hai32.93 करोड़ रुपये150 करोड़ रुपये
Tiger 344.50 करोड़ रुपये300 करोड़ रुपये
Ek Tha Tiger32.93 करोड़ रुपये75 करोड़ रुपये
Alpha16.10 करोड़ रुपये100–130 करोड़ रुपये (अनुमानित)

कितना है अल्फा का बजट

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'अल्फा' तकरीबन 100-130 करोड़ रुपये में बनी है. हालांकि, मेकर्स ने प्रोडक्शन बजट के बारे में ऑफिशियली कोई जानकारी नहीं दी है। और फिल्म के अनुमानित बजट को देखते हुए फिल्म का शुरूआती दिन का कलेक्शन कुछ खास नहीं है। बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स के अनुसार, फिल्म की कमाई का सही आंकलन रिलीज के पहले वीकेंड में होता है। इसलिए शनिवार और रविवार की कमाई को देखने के बाद ही ये पता चलेगा कि फिल्म आगे किस तरह का प्रदर्शन।