अमिताभ बच्चन की बेटी होने के बावजूद श्वेता बच्चन 3000 की मामूली नौकरी करती थीं। अब इस काम के लिए लोग उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बेटी श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan Nanda) देश की टॉप बिजनेस वूमन में अपना नाम शुमार कर चुकी हैं। उन्होंने इस फील्ड में कई पुरस्कार जीते हैं। इस मुकाम को हासिल करने वाली श्वेता शुरुआती दौर में मात्र 3000 की नौकरी करती थीं। यह कोई अफवाह नहीं है, खुद श्वेता ने इस बात का खुलासा किया था। अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर viralbhayani ने एक वीडियो शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने ये बात बताई है। इसके लिए लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "वाह कितनी गरीब थी बेचारी" वहीं दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "काफी अच्छा मजाक है, पब्लिक को पागल बनाया जा रहा है।"
इसके पहले भी श्वेता ने ‘व्हाट द हेल नव्या’ के एक एपिसोड में इस बात का खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि वह एक किंडरगार्टन स्कूल में सहायक शिक्षक के रूप में काम करती थीं। उस वक्त उनकी सैलरी 3000 रुपए थी। यह बात तब की है जब वह निखिल नंदा के साथ शादी के बाद दिल्ली चली गईं। उन्होंने यह भी कहा, "पैसे से मेरा रिश्ता वाकई खराब है।