बॉलीवुड

रूटीन चैकअप के बाद अमिताभ ने परिवार संग की पूजा, पत्नी के साथ किए चांद के दर्शन

फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि अमिताभ जल्द ठीक होकर हॉस्पिटल से घर आ जाएं। एक यूजर ने लिखा- अमिताभ बच्चन जल्द ठीक हो जाए और फुल फोर्स में ....
3 min read
Oct 18, 2019
Allahabad feeling proud for Amitabh Bachchan for Dada saheb falke
अमिताभ के सम्मान से इतराया प्रयागराज - 50 साल से बॉलीवुड पर राज कर रहा छोरा गंगा किनारे वाला

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत को को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं। बीते दिन खबर सामने आई थी कि अमिताभ रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। इसके बाद से सोशल मीडिया पर बिग बी की तबीयत को लेकर कई प्रकार की खबरें चल रही है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो उनको अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, अब बताया जा रहा है कि वो अब बिल्कुल ठीक है। एक्टर को डॉक्टर्स ने आराम करने की सलाह दी है।

जया के साथ शेयर की तस्वीर
अमिताभ ने एक ट्वीट किया जिसमें वो अपनी पत्नी जया के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ सभी को करवा चौथ की बधाई दी थी। वहीं जया बच्चन ने भी अमिताभ की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा।

डॉक्टर ने आराम करने की दी सलाह
खबरों के अनुसार, अमिताभ रूटीन फुल बॉडी चेक-अप के लिए तीन दिन पहले अस्पताल आए थे और सभी तरह की जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। सूत्र ने कहा है कि ऐसे में डॉक्टर ने उन्हें कुछ आराम करने की सलाह भी दी है। वो अस्पताल में ही हैं और पूरी तरह से सेहतमंद हैं। चिंता की कोई बात नहीं है और सबकुछ सामान्य है। हालांकि इस मामले में अभी तक अस्पताल या डॉक्टर की ओर से कोई आधिकारी बयान सामने नहीं आया है।

परिवार के साथ की करवा चौथ की पूजा
सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार, अमिताभ रूटीन चेकअप के बाद गुरुवार को करवा चौथ के दिन घर आ गए थे। उन्होंने परिवार के साथ करवा चौथ की पूजा भी की और रात 9 बजकर 15 मिनट पर परिवार सहित चांद के दर्शन किए। यह उनका बेहद पारिवारिक फंक्शन था। इस पूजा में परिवार के अलावा बेहद करीबी मित्र शामिल हुए थे।

बिग बी का ब्लॉक आया सामने
खबरों के इस दौर के बीच बिग बी का एक ब्लॉग भी सामने आया है। इसमें उन्होंने ने लिखा, 'दर्द से थोड़ा आराम मिला तो दुनिया अचानक बेहद खूबसूरत लगने लगी। आज दुनिया एक चमकदार सूरज की तरह चमक रही है। बहुत शांति है.. यहां देखभाल के बेहद अच्छे इंतजाम हैं।'

लीवर से संबंधित बीमारी से जूझ रहे अमिताभ
खबरों के अनुसार महानायक अमिताभ काफी दिनों से लीवर की बीमारी जूझ रहे हैं। वो खुद भी कई बार सार्वजनिक मंच, इंटरव्यू या कौन बनेगा करोड़पति में अपनी बीमारियों और संघर्ष की बात करते रहे हैं। उन्होंने अपनी लीवर लेकर भी बात कर चुके है। अमिताभ को लीवर सिरोसिस है। बिग बी का सिर्फ 25 फीसदी लीवर ही काम कर रहा है।

अमिताभ इन फिल्मों से मचाएंगे धमाल
आपको बता दें कि अमिताभ इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' होस्ट कर रहे हैं। शो में उनके अंदाज से फैंस रूबरू हो रहे हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड में अपनी 4 अपकमिंग फिल्मों से धमाल मचाने वाले हैं, जिसमें 'गुलाबो-सिताबो', 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'चेहरे' शामिल है।

Updated on:
18 Oct 2019 06:59 pm
Published on:
18 Oct 2019 06:59 pm
Also Read
View All
अर्चना पूरन सिंह ने शादी के लिए ‘हां’ करने से पहले रखी थी परमीत सेठी के सामने शर्त, आज भी करती हैं उसे फॉलो

“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर

‘मैं गुस्से से खौल रहा हूं’, नसीरुद्दीन शाह, जंतर-मंतर बवाल और NEET पेपर लीक पर भड़के और छात्रों का किया समर्थन

‘लोगों ने मुझे बस सिगरेट और साड़ी में देखा’, इंडस्ट्री में एक ही तरह के रोल मिलने पर छलका माही गिल का दर्द

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’