Anjali Arora MMS Leak Controversy: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा कुछ समय पहले एमएमएस वीडियो लीक होने की वजह से चर्चा में आई थीं। इसी वजह से Anjali Arora ट्रोल हो गई थीं। इसके बाद में एक्ट्रेस ने कहा था कि वीडियो में दिख रही लड़की वो नहीं हैं। अब एक्ट्रेस के एफआईआर दर्ज कराने की खबर सामने आ रही है।
Anjali Arora MMS Controversy: 'कच्चा बादाम गर्ल' के नाम से फेमस हुई Anjali Arora सोशल मीडिया की पॉपुलर इन्फ्लुएंसर्स में से एक हैं। अंजलि आए दिन किसी न किसी बात पर आलोचकों के निशाने पर आती रहती हैं। आपको बता दें कि अंजलि को एमएमएस वीडियो लीक मामले में खूब ट्रोलिंग झेलनी पड़ गई थी।
कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 1' के बाद अंजलि अरोड़ा का एक एमएमएस वीडियो लीक हो गया था, जिसने सोशल मीडिया पर कंट्रोवर्सी पैदा कर दी थी। बाद में एक्ट्रेस ने साफ कर दिया था कि वीडियो में वो नहीं हैं। किसी ने वीडियो के साथ छेड़छाड़ किया है। अब लगभग डेढ़ साल के बाद अंजलि ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया है।
MMS लीक मामले में अंजलि अरोड़ा ने दर्ज कराई FIR
आपको बता दें कि इंस्टैंट बॉलीवुड के मुताबिक, अंजलि अरोड़ा ने मोर्फ्ड एमएमएस लीक मामले में FIR दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एक्ट्रेस ने सिर्फ एफआईआर दर्ज नहीं कराया है।
कहा जा रहा है कि वह यूट्यूबर्स और पब्लिशिंग हाउस समेत उन लोगों के खिलाफ मानहानि का केस करेंगी, जिन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है। अंजलि ने इंस्टाग्राम पेज पर एफआईआर की कॉपी भी ऑनलाइन शेयर किया है।