4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमिताभ बच्चन की तस्वीर देखते ही पूनम ढिल्लों ने किया नजरअंदाज? वीडियो वायरल होते ही लगीं अटकलें

Poonam Dhillon Ignored Amitabh Bachchan Picture: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों का एक वीडिये इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अमिताभ बच्चन की फोटो को इग्नोर करते हुए नजर आ रही हैं।

2 min read
Google source verification
Poonam Dhillon Ignored Amitabh Bachchan Picture

Poonam Dhillon Ignored Amitabh Bachchan Picture (सोर्स- @tahirjasus)

Poonam Dhillon Ignored Amitabh Bachchan Picture: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के करोड़ों चाहने वाले हैं। बच्चे से लेकर उम्रदराज लोगों तक बिग बी के एक दीदार के लिए फैंस का हमेशा ही तांता लगा रहता है। 70-80 के दशक में एंग्री यंग मेन के तौर पर पहचान पाने वाले अमिताभ बच्चन आज भी काफी लोकप्रिय हैं।

कई दिग्गज अभिनेत्रियां भी अमिताभ की फैन हैं। बिग बी के लिए रेखा का प्यार तो जगजाहिर है। कैसे रेखा अमिताभ के एक दीदार पाकर ही खुश हो जाती हैं, ये बात भी हर कोई जानता है लेकिन अगर हम ये कहे कि एक ऐसी अभिनेत्री भी हैं जिन्होंने बिग बी की तस्वीर देखते ही सरेआम इग्नोर कर दिया, तो क्या यकीन कर पाएंगे। हालांकि ये बिल्कुल सच नहीं है और ऐसा एक्ट्रेस के ऐसा करने के पीछे एक वजह भी रही। आखिर क्या है पूरा मामला और किस अभिनेत्री ने ऐसा किया है, चलिए जानते हैं।

पूनम ढिल्लों का इवेंट से वीडियो वायरल (Poonam Dhillon Ignored Amitabh Bachchan Picture)

दरअसल हाल ही में दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों एक इवेंट में पहुंची थीं। इस इवेंट में कई दिग्गज सितारों की फोटोज दीवार पर लगी हुई थी। दिलीप कुमार से लेकर धर्मेंद्र और राजेश खन्ना तक, हर सुपरस्टार की तस्वीर यहां नजर आ रही थी। इसी बीच पूनम ढिल्लों हर स्टार की तस्वीर को देखते हुए नमन करती हुई नजर आईं।

राज कपूर-राजेश खन्ना के आगे जोड़े हाथ

पूनम ढिल्लों ने राजेश खन्ना की तस्वीर को सबसे पहले देखा। उन्होंने तुरंत अपने हाथ जोड़ते हुए काका को नमन किया। वहीं इसके बाद वो राज कपूर साहब और दिलीप कुमार की तस्वीरों को देखते हुए भी हाथ जोड़ते हुए नजर आईं। इस दौरान पूनम के चेहरे पर स्माइल थी।

अमिताभ की फोटो को किया इग्नोर?

इसी बीच पूनम जैसे ही बिग बी की तस्वीर को देखती हैं तो वो तुरंत बिना कुछ कहे, बिना अमिताभ की फोटो की तरफ देखें बस इग्नोर करके चली जाती हैं। अब इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पैपराजी पेज ताहिर जासूस पर साझा किया गया है। हालांकि वीडियो को देखते ही साफ हो रहा है कि पूनम ने जानबूझकर अमिताभ की फोटो को इग्नोर किया है क्योंकि वो सिर्फ दुनिया से चले गए कलाकारों को ही श्रद्धांजलि अर्पित कर रही थीं।

लोगों ने दिए रिएक्शन्स

पूनम ढिल्लों के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने तरह तरह के रिएक्शन्स देना शुरू कर दिया। ज्यादातर लोगों को समझ में आ गया कि पूनम ने आखिर क्यों बिग बी की तस्वीर को देखकर हाथ नहीं जोड़े हैं।