
केरल की एक महिला करमाला ने दावा किया है कि बॅालीवुड सिंगर अनुराधा पौडवाल ( Anuradha paudwal ) उनकी असली मां हैं। इसपर अब सिंगर का रिएक्शन सामने आ गया है। उनका कहना है कि इस तरह की घटिया स्टेटमेंट का जवाब नहीं देना चाहती। ये मेरी मर्यादा के खिलाफ है।
साथ ही अनुराधा की प्रवक्ता का कहना है कि यह लड़की साइको है। 1974 में उनकी बेटी कविता का जन्म हुआ था। ऐसे में करमाला कहां से आ गईं। उनके पति का जिक्र करने वाली इस लड़की को यह भी नहीं पता कि अनुराधा के पति इस दुनिया में नहीं हैं। अगर वह अनुराधा की बेटी हैं तो उन्हें अनुराधा को पैसे देने चाहिए न कि 50 करोड़ की मांग करनी चाहिए।
करमाला के वकील अनिल प्रसाद का कहना है कि अगर पौडवाल उनके दावे को खारिज करती हैं तो वे डीएनए टेस्ट की मांग करेंगे।
जब इस पर सिंगर की प्रतिक्रिया मांगी गई तो वे भड़क गईं। उन्होंने कहा, 'कोई कुत्ता अगर उठकर भौंकना शुरू करे तो आप मुझसे उम्मीद नहीं कर सकते कि मैं भी भौंकने लगूं। मेरी अपनी बेटी (कविता) खुद 1997 में पैदा हुई। प्रावधान जहां लगाना चाहिए, कोर्ट वहां तो लगाती नहीं है।'