बॉलीवुड

Valentine Day के मौके पर अनुष्का शर्मा का पति विराट कोहली के लिए उमड़ा प्यार, लिखा रोमांटिक मैसेज

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर ढलते हुए सूरज के सामने एक दूसरे में खोए दिखे विराट-अनुष्का अनुष्का ने पति विराट के लिए लिखा खास मैसेज

2 min read
Feb 14, 2021
Anushka Sharma and Virat Kohli
Anushka Sharma and Virat Kohli

नई दिल्ली | वैलेंटाइन के मौके पर सेलेब्स अपने पार्टनर पर प्यार बरसा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए प्यार जताते हुए पोस्ट कर रहे हैं। सोनम कपूर, करीना कपूर, वरुण धवन के बाद अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी पति विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए खास मैसेज लिखा है। उन्होंने वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) के मौके पर विराट के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। ढलते हुए सूरज की शानदार फोटो में अनुष्का और विराट एक दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। वहीं अनुष्का ने विराट के लिए एक रोमांटिक मैसेज भी लिखा है। मां बनने के बाद अनुष्का की ये पहली रोमांटिक फोटो है जो सामने आई है।

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर पति विराट कोहली के साथ ब्यूटीफुल पिक्चर पोस्ट की है। दोनों एक दूसरे की आंखों में देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं। अनुष्का और विराट की ये फोटो सूरज के ढलने के दौरान ली गई है जिसने तस्वीर खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। अनुष्का ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- इस दिन वैसे कुछ बड़ा तो नहीं है लेकिन आज जरूरी तौर पर पोस्ट करने के मामले में एक ढलते सूरज के सामने पोज देने वाली फोटो। मेरा हर दिन और हमेशा वाला वैलेंटाइन और उससे भी ज्यादा। इसके साथ अनुष्का ने हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है।

अनुष्का और विराट की जोड़ी को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। दोनों की इस तस्वीर पर कुछ ही देर में 17 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। बता दें कि अनुष्का इन दिनों अपनी बेबी गर्ल वामिका के साथ खूब वक्त बिता रही हैं। अनुष्का ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया था जिसकी जानकारी विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। फैंस अनुष्का की पहली तस्वीर देखने के लिए बेकरार हैं।

Published on:
14 Feb 2021 03:34 pm