Arjun Kapoor And Malaika Arora: एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो चुका है। ऐसे में एक क्रिकेटर की पत्नी का नाम सामना आया है जिससे एक्टर शादी करना चाहते थे।
Arjun Kapoor And Malaika Arora: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का हमेशा नाम मलाइका अरोड़ा के साथ ही जुड़ता आया है। अब दोनों के रिश्ते का अंत हो चुका है। 5 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अलग हो चुके हैं। ऐसे में अब एक ऐसी एक्ट्रेस का नाम सामने आया है जिससे अर्जुन कपूर शादी करना चाहते थे। वह क्रिकेटर की पत्नी को दिल दे बैठे थे।
अर्जुन कपूर की लव लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही है और एक्टर ने कभी अपने किसी रिश्ते को फैंस से छुपाकर नहीं रखा। चाहे वह मलाइका हो या उनका पहला प्यार। हमेशा उन्होंने जिससे प्यार किया उसका नाम फैंस के साथ शेयर किया। अर्जुन कपूर जिस क्रिकेटर की पत्नी को दिल दे बैठे थे वह कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा हैं। जी हां, अर्जुन कपूर और अनुष्का काफी अच्छे दोस्त हैं। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता था और उसी दोस्ती में अर्जुन कपूर अनुष्का से प्यार करने लगे थे। इस बात का खुलासा खुद अर्जुन कपूर ने किया था।
अर्जुन कपूर और वरुण धवन दोनों करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में साथ पहुंचे थे। इस दौरान जब अर्जुन कपूर से पूछा गया कि आप किस एक्ट्रेस से शादी करना चाहते हैं? तब अर्जुन कपूर ने अनुष्का शर्मा का नाम लिया था। तभी वरुण ने मजाक करते हुए कहा था कि तुम हमेशा ही अनुष्का का नाम लेते हो। इस बात पर अर्जुन शर्माते हुए नजर आए थे।