बॉलीवुड

अर्जुन रामपाल से लेकर नील नीतिन मुकेश संग इन 5 सितारों को हुआ कोरोनावायरस

देशभर में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी खुद को कोरोना की चपेट में आने से बचा नहीं पा रहे हैं। बीते दिन एक नहीं बल्कि 5 पांच बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
2 min read
Apr 18, 2021
Arjun Rampal-Sonu Sood To These Bollwyood Celebs Corona Positive
Arjun Rampal-Sonu Sood To These Bollwyood Celebs Corona Positive

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर से कोरोनावायरस तेजी से बढ़ता जा रहा है। देशभर में कई नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना की चपेट में आने से बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। एक के बाद एक कई सेलेब्स कोविड पॉजिटिव होते जा रहे हैं। वहीं बीते दिन एक साथ कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ गए। जिसे खबर को सुन सभी हैरान और परेशान हैं। आज हम आपको उन तमाम सेलेब्स के बारें में बताने जा रहे हैं। जो 24 घटें में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

अर्जुन रामपाल

बीते दिन बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बात की जानकारी एक्टर ने एक पोस्ट शेयर कर दी। एक्टर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि 'मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही एक्टर ने अपने फैंस को बताया कि उनके शरीर में कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए। वह घर में आइसोलेट हो गए हैं और सभी नियमों का पालन कर रहे हैं।

अर्जुन रामपाल ने बताया कि वह इसी के साथ मेडिकल केयर भी ले रहे हैं। साथ ही जो भी लोगो उनके संपर्क में आए उन्हें भी एक्टर ने ख्याल रखने की सलाह दी है। अर्जुन रामपाल ने कहा कि यह वक्त काफी कठिन है। ऐसे में हमें सबको जागरूक होने की जरूरत है। एक्टर कहते हैं कि हमें इस बीमारी से साथ मिलकर लड़ना होगा। तभी हम इस बीमारी को हरा पाएंगे।'

नील नितिन मुकेश

अर्जुन रामपाल के बाद एक्टर नील नितिन मुकेश की कोरोना रिपॉर्ट पॉजिटिव पाई गई। चिंता की बात यह है कि नील ही नहीं बल्कि उनके परिवार के कई और सदस्य भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। एक्टर ने ट्वीट करते हुए बताया कि खुद को और अफने परिवारके सदस्यों को भी आइसोलेट कर दिया है।

सोनू सूद

कोरोना काल में गरीबों के मसीहा बने एक्टर सोनू सूद भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। एक्टर ने फैंस को इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी। एक्टर बड़े ही दमदार तरीके से लिखा कि कोरोना की ऐसी की तैसी। जल्द मिलता हूं आप सबको। उनके फैंस जल्द ही एक्टर के ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

मनीष मल्होत्रा

मशूहर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। साथ ही वह कोरोना के नियमों का पालन कर रहे हैं और डॉक्टर्स की देख-रेख में हैं।

Published on:
18 Apr 2021 03:40 pm