बॉलीवुड

Asha Bhosle Last Wish: आशा भोसले की ये थी आखिरी इच्छा, इस तरह मरना चाहती थीं सिंगर

Asha Bhosle Last Wish: पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। ऐसे में अब उनकी मौत के बाद उनकी आखिरी इच्छा भी सामने आई है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया था कि वह कैसे दुनिया से जाना चाहती हैं।
2 min read
Apr 12, 2026
Asha Bhosle Last Wish said wanted to die singing Gaana Meri Life Hai Gaate Gaate duniya chodu
आशा भोसले की आखिरी इच्छा आई सामने

Asha Bhosle Last Wish: म्यूजिक इंडस्ट्री फेमस प्लेबैक सिंगर आशा भोसलेके निधन का दुख मना रही है, जिन्होंने 12 अप्रैल को मुंबई में 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सिंगर को 11 अप्रैल की शाम मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें ICU में रखा गया था, लेकिन अचानक 12 अप्रैल को खबर आई कि आशा भोसले का निधन हो गया है और इसका कारण मल्टीपल-ऑर्गन फेलियर बताया गया। इस खबर के बाद मातम छा गया, लोग रोने लगे और पोस्ट शेयर करने लगे। ऐसे में आशा भोसले की आखिरी इच्छा भी सामने आई है, जिसमें उन्होंने अपने मरने को लेकर ही बात की थी।

आशा भोसले का हुआ निधन (Asha Bhosle Passed Away)

आशा भोसले को पहले सीने में इंफेक्शन हुआ था, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। हालांकि, उनकी पोती जनाई भोसले ने बाद में साफ किया कि पुरानी सिंगर को थकावट और सीने में इन्फेक्शन के कारण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

आशा भोसले की ये थी आखिरी इच्छा (Asha Bhosle Last Wish)

आशा भोसले 92 साल की होने के बाद भी म्यूजिक में काफी एक्टिव थीं और नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही थीं। वहीं, उन्होंने अपने निधन से एक साल पहले, एक पॉडकास्ट कपल ऑफ थिंग्स में अपनी आखिरी इच्छा के बारे में बताया था, जिसे एक्ट्रेस अमृता राव और रेडियो पर्सनैलिटी RJ अनमोल होस्ट करते थे। बातचीत के दौरान, उन्होंने अपनी आखिरी पलों में भी काम करते रहते की और गाना गाते हुए मरने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा, “मेरी खुद की इच्छा ऐसी है कि गाते-गाते ही मैं चली जाऊं। यही मेरी इच्छा है। अभी मुझे सीखने का कुछ नहीं है। गाना मेरी लाइफ है। बचपन से गाया है। 3 साल से क्लासिकल, बाबा का सिखाया। पूरी लाइफ उसमें चली गई है।”

कब और कहां होगा अंतिम संस्कार (Asha Bhosle Funeral)

आशा भोसले ने आगे कहा, "फिल्म लाइन में 82 साल हो गए हैं। अभी जाके यह इच्छा है कि गाते गाते मेरा दम निकले। मुझे सबसे ज्यादा खुशी होगी कि मैं गाने गाती जाऊं।" वहीं, उनका आखिरी गाना भी कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है।

अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा

इस बीच, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने पुष्टि की है कि महान गायिका का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में होगा। ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनका पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लोअर परेल में उनके घर पर रखा जाएगा ताकि परिवार के सदस्य, दोस्त और चाहने वाले उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दे सकें। शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा और पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Updated on:
12 Apr 2026 03:47 pm
Published on:
12 Apr 2026 03:47 pm