बॉलीवुड

Asha Bhosle Net Worth: बेटे-पोती के लिए कितनी संपत्ति छोड़कर गई आशा भोसले? साइड बिजनेस से कमाए करोड़ों रुपये

Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। ऐसे में उनकी नेटवर्थ सामने आई है, जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। सिंगर महज गानों से ही पैसा नहीं कमाती थी वह एक सफर बिजनेस वुमन भी थीं, और उसी बिजनेस को उन्होंने विदेशों तक भी फैलाया। वह अपने बेटे और पोती के लिए आइये जानते हैं कितनी संपत्ति छोड़कर गई हैं…

3 min read
Apr 12, 2026
आशा भोसले की नेटवर्थ

Asha Bhosle Net Worth: भारतीय संगीत जगत के लिए आज का दिन एक युग के अंत जैसा है। अपनी जादुई आवाज से आठ दशकों तक दुनिया को मंत्रमुग्ध करने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार को 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से थकान और सीने में इन्फेक्शन से जूझ रही थीं। उनके जाने से न केवल संगीत की दुनिया बल्कि व्यापारिक जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है, क्योंकि आशा जी सिर्फ एक महान गायिका ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन भी थीं। आइये जानते हैं वह अपने वारिसों के लिए कितना पैसा छोड़कर गई हैं...

ये भी पढ़ें

आशा भोसले और लता मंगेशकर की उम्र में कितना था अंतर? दोनों की मौत में हैं एक संयोग

आशा भोसले की नेटवर्थ (Asha Bhosle Net Worth)

आशा भोसले ने महज 10 साल की उम्र में संघर्ष के साथ अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। अपनी कड़ी मेहनत और बेजोड़ प्रतिभा के दम पर उन्होंने न केवल 'पद्म विभूषण' और 'दादा साहब फाल्के' जैसे सम्मान हासिल किए, बल्कि अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज कराया। 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली आशा ताई ने अपनी इस लंबी पारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स और वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, आशा भोसले की कुल नेटवर्थ (अनुमानित संपत्ति) लगभग 150 से 200 करोड़ रुपये के बीच है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया उनके सदाबहार गानों की रॉयल्टी, लाइव कॉन्सर्ट और उनके हिट म्यूजिक एल्बम रहे हैं।

रियल एस्टेट और लग्जरी प्रॉपर्टीज (Asha Bhosle Property)

संगीत के अलावा आशा जी ने रियल एस्टेट में भी काफी निवेश किया था। उनके पास मुंबई के पॉश इलाकों और पुणे में कई आलीशान और लग्जरी रिहायशी संपत्तियां हैं। खबरों की मानें तो उनके रियल एस्टेट पोर्टफोलियो की कीमत ही करीब 80 से 100 करोड़ रुपये के आसपास है।

गायिकी के साथ बिजनेस में भी रहा जलवा (Asha Bhosle income and luxury properties to global restaurant chains)

बहुत कम लोग जानते हैं कि आशा भोसले खाने की भी बहुत शौकीन थीं और उन्होंने अपने इस शौक को एक अंतरराष्ट्रीय बिजनेस ब्रांड में बदल दिया था। उन्होंने 'Asha’s' (आशाज) नाम से एक इंटरनेशनल डाइनिंग रेस्तरां चेन शुरू की थी। इसकी शुरुआत साल 2002 में दुबई से हुई थी।

आज यह ब्रांड केवल भारत या दुबई तक सीमित नहीं है, बल्कि कुवैत, बहरीन, अबू धाबी से लेकर ब्रिटेन के बर्मिंघम और मैनचेस्टर जैसे बड़े शहरों तक फैला हुआ है। मिडिल ईस्ट और यूके में उनके लगभग 14 शानदार आउटलेट्स चलते हैं। उनका यह बिजनेस मॉडल उन कलाकारों के लिए एक मिसाल है जो कला के साथ-साथ व्यावसायिक समझ भी रखते हैं।

आशा भोसले के जाने से देश में मातम

आशा भोसले का जाना एक ऐसी क्षति है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। वे अपने पीछे न केवल सुरीले गीतों की विरासत छोड़ गई हैं, बल्कि एक आत्मनिर्भर और सफल महिला की प्रेरणादायक कहानी भी दे गई हैं। पूरा देश आज इस महान आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है।

ये भी पढ़ें

Asha Bhosle Last Wish: आशा भोसले की ये थी आखिरी इच्छा, इस तरह मरना चाहती थीं सिंगर
Published on:
12 Apr 2026 04:34 pm
Also Read
View All