बॉलीवुड

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही पत्नी के लिए भावुक हुए आयुष्मान खुराना, कह डाली ये बात…

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा इस वक्त ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। बता दें हाल में अभिनेता ने ताहिरा की एक पोस्ट को रिट्वीट किया।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2018, 8:42 AM IST
Ayushmann Khurrana emotional post to her wife suffering breast cancer
Ayushmann Khurrana emotional post to her wife suffering breast cancer

अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा इस वक्त ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। बता दें हाल में अभिनेता ने ताहिरा की एक पोस्ट को रिट्वीट किया। इस पोस्ट में ताहिरा ने लिखा था, 'मैंने एक बार सुना था कि अगर आप अपने पौधों से बातें करते हैं तो वे जल्दी विकसित होते हैं। ब्रेस्ट इससे अलग नहीं है। वे भी विकसित होती हैं और ढल जाती हैं। इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए आयुष्मान ने लिखा, 'प्यारी ताहिरा, आप मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा बन गई हो। आपके चैलेंज को सभी के समक्ष साझा करने में बहुत हिम्मत लगती है। आप जीतोगी। मैंने दुनिया को आपके नजरिए से देखना शुरू कर दिया है।' बता दें 22 सितंबर को ताहिरा ने खुलासा किया था कि उन्हें प्री-इंवेसिव ब्रेस्ट कैंसर है।

इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ताहिरा ने दी जानकारी
ब्रेस्ट कैंसर की खबर देते हुए ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में ताहिरा ने लिखा था, 'किम कार्दशियन को टक्कर देने का मौका मेरे हाथों से निकल गया। एक हफ्ते पहले मैंने एक सम्मान के बारे में बात की थी, जो मुझे मिलने जा रहा था। मैं उस समय भी खुश थी और आज भी खुश हूं कि मुझे यह मिला है। यही कारण है कि मैं आपको इसके बारे में बता रही हूं। मैं अपने आप से प्यार करती हूं और ऊपरवाले का शुक्रिया अदा करती हूं।' 'ये तस्वीरें कुछ लोगों को परेशान कर सकती हैं लेकिन ये परेशानी मेरे शरीर को पिछले कुछ दिनों से खा रही थी। मेरे दाएं तरफ के ब्रेस्ट में डीसीआईए की शिकायत हुई थी। अगर साधारण भाषा में कहूं तो मुझे जीरो स्टेज का कैंसर हुआ था, जो लगातार बढ़ रहा था।' उन्होंने कहा 'मैंने अपने डॉक्टर को कहा कि अब वक्त आ गया है कि मैं किम को टक्कर दूं क्योंकि पैमेला गुजर चुकी हैं लेकिन किसी ने मेरी बात नहीं सुनी। मैं अपने भरोसे और हिम्मत की वजह से अपनी जिंदगी की हीरो बन गई हूं। ऐसा कोई भी काम नहीं है जो इंसान नहीं कर सकता है। मैं चाहती हूं कि हर उम्र की लड़कियां ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जानें।'

Updated on:
28 Sep 2018, 8:42 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ