बॉलीवुड

विक्की कौशल की फिल्म ‘बैड न्यूज’ ने 6वें दिन भी की बंपर कमाई, जानें कितना हुआ अब तक टोटल कलेक्शन

Bad Newz box office collection day 6: फिल्म ‘बैड न्यूज’ के 6वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की है।
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2024, 9:53 AM IST
Bad Newz box office collection day 6

Bad Newz box office collection day 6: विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘बैड न्यूज’ 19 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और फिर ओपनिंग वीकेंड पर भी जबरदस्त कमाई की। हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी कम हो गई है लेकिन उम्मीद है कि वीकेंड आते ही बैड न्यूज के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

फिल्म ‘बैड न्यूज’ ने बुधवार को की इतनी कमाई

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘बैड न्यूज’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को 3.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसी के साथ ‘बैड न्यूज’ का 6 दिनों का कुल कलेक्शन अब 40.20 करोड़ रुपए हो गया है।

यह भी पढ़ें: तलाक के बाद नताशा और बेटे को मिस कर रहे हार्दिक पांड्या! एक्ट्रेस की फोटो पर लिखी दिल की बात

फिल्म ‘बैड न्यूज’ स्टार कास्ट और कहानी

फिल्म ‘बैड न्यूज’ में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म में विक्की कौशल अखिल चड्ढा, तृप्ति डिमरी सलोनी बग्गा और एमी विर्क गुरबीर सिंह पन्नू के किरदार में हैं। फिल्म तीनों के बीच लव ट्राएंगल दिखाया गया है। तृप्ति का किरदार सलोनी ट्विंस बच्चों की मां बनने वाली है और उसे श्योर नहीं है कि उसके बच्चे का पिता कौन हैं। बता दें इस फिल्म में अनन्या पांडे, नेहा शर्मा और गजराज राव ने स्पेशल कैमियो किया है।



Updated on:
25 Jul 2024, 9:53 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा