
नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना की बहुचर्चित फिल्म 'बाला' आजकल सुर्खियों में छाईं हुई है। आयुष्मान खुराना इस फिल्म में मुख्य किरदार में दिखाई देगें। वहीं अब इस फिल्म का नया गाना 'नाह गोरिए' रिलीज हो गया है। इस बात की जानकारी आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस गाने में आयुष्मान खुराना बहुत हैंडसम लग रहें है। इस गाने में उनका डांस का टैलेंट भी देखने को मिल रहा है। 'बाला' का ये नया गाना एक पंजाबी सॉन्ग है, जिसे हार्डी संधू ने गाया है। बाला के इस गाने में हार्डी के 'नाह गोरिए' सॉन्ग पर आयुष्मान खुराना पंजाबी स्टार सोनम बाजमा संग सेक्सी मूव्स करते नजर आ रहे है।
आपको बता दें कि बाला फिल्म का ये गाना हार्डी संधू के म्यूजिक वीडियो से लिया गया है। इस गाने को हार्डी और नोरा फतेही पर फिल्माया गया था। हार्डी के इस गाने को अब फिल्म बाला में लिया गया है।