बॉलीवुड

‘कम से कम बॉलीवुड से किसी ने तो असम की बात की’, Assam Flood पर भूमि पेडनेकर के वीडियो पर फैंस कर रहे कमेंट्स

Bhumi Pednekar on Assam Floods: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने देश भर के लोगों से आगे आने और असम में भयानक बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की है। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस जानकर कमेंट्स कर रहे हैं।
2 min read
Jul 25, 2026
Bhumi Pednekar on Assam Flood
असम बाढ़ पर छलका भूमि पेडनेकर का दर्द। (फोटो सोर्स: instagram-bhumisatishpednekkar)

Bhumi Pednekar Assam Flood Relief: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने पूरे भारत के लोगों से बाढ़ से प्रभावित असम की मदद करने की अपील की है, जहां 11 जिलों में 7.21 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने लोगों से खाना, गद्दे, साफ-सफाई का सामान और लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में मदद के लिए दान करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने नागरिकों से जागरूकता फैलाने और बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े होने को कहा, क्योंकि मानवीय संकट और गंभीर होता जा रहा है।

भूमि पेडनेकर ने शेयर किया वीडियो

जानकारी के लिए बता दें कि असम में आई इस आपदा की गंभीरता के बारे में बात करते हुए, भूमि ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में कहा कि लाखों लोग बेघर हो गए हैं, कई लोगों की जान चली गई है और पूरे के पूरे गांव बह गए हैं।

उन्होंने वीडियो में कहा: "नमस्ते, देश में जो कुछ भी हो रहा है, हम सब उसके बारे में जानते हैं। लेकिन देश का एक हिस्सा है जिसे हमारी बहुत जरूरत है, और वो है असम। असम में बहुत भयानक बाढ़ आई है। हालात इतने खराब हैं कि 7.5 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाना पड़ा है। 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और मरने वालों की संख्या बढ़ रही है।"

"पूरे गांव बह गए हैं, जानवर बह गए हैं। उनके पास जो कुछ भी था, सब खत्म हो गया है। ज्यादा लोग इस बारे में बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है। पिछले साल की तरह, पूरा देश एकजुट होकर खड़ा हुआ था। पंजाब, जम्मू, बिहार, महाराष्ट्र। और हमने सामुदायिक सेवा की भावना दिखाई थी। आपने बहुत सारा सामान भेजा, दान किया, वो समय फिर से आ गया है।"

असम डूब रहा है, आप हर बार की तरह इस बार भी मदद के लिए आगे आएं

भूमि पेडनेकर ने सभी से "खाना, गद्दे, साफ-सफाई का सामान, लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने" जैसी चीजों के लिए दान करके मदद करने का आग्रह किया। "अगर आप तस्वीरें देखेंगे, तो आपका दिल टूट जाएगा। ये बहुत ही दुखद है और असम को सच में हमारे समर्थन की जरूरत है। मैं सभी से ज्यादा से ज्यादा से दान करने का अनुरोध करती हूं। और इस संदेश को और लोगों तक पहुंचायें। ताकि हमारी मदद असम के लोगों तक पहुंचे।"

एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा: "असम डूब रहा है, आप हर बार मदद के लिए आगे आए हैं, इस बार भी उनके लिए आगे आएं #assam #floods।"

भूमि के वीडियो पर यूजर्स कर रहे हैं कमेंट्स

भूमि पेडनेकर के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई यूजर्स ने असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए आवाज उठाने पर उनकी सराहना की। एक यूजर ने लिखा, "असम के प्रति इतनी चिंता दिखाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।" वहीं दूसरे ने कहा, "हमें देखने के लिए धन्यवाद मैम, कम से कम कोई तो असम को भारत का हिस्सा मानता है।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "कम से कम बॉलीवुड से किसी ने तो असम में आई बाढ़ के लिए आवाज उठाई… ढेर सारा प्यार और सम्मान।" इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि लोगों ने भूमि की इस पहल की जमकर तारीफ की और इसे संवेदनशील कदम बताया।

Updated on:
25 Jul 2026 01:49 pm
Published on:
25 Jul 2026 01:49 pm
Also Read
View All
‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें’, CJP छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस ज्योतिका, बोलीं- ‘मैं जवाबदेही के साथ हूं’

‘सलमान खान डर गया’, अभिनेता के नए पोस्ट से मची हलचल; छात्रों के आंदोलन के बीच फैंस बोले- ‘शेर कभी नहीं डरता’

‘चुप रहने का मतलब यह नहीं कि मुझे परवाह नहीं’, छात्र आंदोलन पर आमिर खान की बेटी इरा खान का बयान वायरल

‘आमिर खान निभाना चाहते थे मेरा रोल, मिल गई थी पुलिस की यूनिफॉर्म’, रवि किशन ने ‘लापता लेडीज’ को लेकर किया बड़ा खुलासा

Ramayana Trailer Release: रिलीज से कुछ घंटे पहले पोस्टपोन हुआ ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज, जानें क्या है कारण