बॉलीवुड

Bigg Boss 13: हिमांशी ने 10 साल का रिश्ता तोड़ घर जाने का लिया फैसला, आसिम को मिलने के लिए हैं बेकरार

मंगेतर से रिश्ता तोड़ने के बाद हिमांशी (Himanshi Khurana) जाएंगी घर कहा- आसिम (Asim Riyaz) को कर रही हूं मिस शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) को रिश्ता टूटने का बताया ज़िम्मेदार
less than 1 minute read
Jan 18, 2020
asim.jpg

नई दिल्ली | बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) और आसिम रियाज़ के प्यार के चर्चे ज़ोरो पर हैं। हाल ही में खबर आई थी कि हिमांशी ने अपने मंगेतर से 10 साल पुराना रिश्ता तोड़ लिया है। इस बात की जानकारी शेफाली ज़रीवाला के पति ने खुद घर में जाकर आसिम को दी थी और अब खबर है कि हिमांशी भी घर में एंट्री करने वाली है। हिमांशी बतौर मेहमान के तौर पर घर में आएंगी। वहीं हिमांशी ने आसिम को लेकर भी कई बातें इंटरव्यू में कही है।

हिमांशी खुराना ने कहा- मैं आसिम को बहुत ज्यादा मिस कर रही हूं। हम लोगों ने घर के अंदर जो भी समय एक साथ बिताया वो मेरी जिंदगी के यादगार लम्हें थे। वहीं जब उनसे आसिम से प्यार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने हां वो मुझे लेकर बहुत ज्यादा क्लियर है। मैंने शो में उसे बोला था कि मैं रिलेशनशिप में हूं जो कि कठिन दौर से गुजर रहा है। मैंने उससे ये भी कहा था कि बाहर जाकर पता चलेगा कि चीजें ठीक हुईं या नहीं। हमने कई सारी बातें शेयर की थीं। इसी के साथ हिमांशी ने आसिम से प्यार की तरफ भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि आसिम के साथ आगे रिश्ता कैसा होगा इस पर मैं बस इतना ही कहूंगी कि आगे कुछ भी हो सकता है। इंतज़ार करिए देखिए क्या होता है।

बता दें कि हिमांशी ने मंगेतर के साथ रिश्ता टूटने पर शहनाज को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि शहनाज कुछ ना कुछ ऐसा कर देती थी जिसकी वजह से हमारे बीच दिक्कतें आती रहती हैं। उसकी वजह से भाइयों में भी लड़ाई हुई। फिलहाल हिमांशी की तरफ से प्यार की बात सुनने के बाद आसिम की खुशी का ठिकाना नहीं है।

Published on:
18 Jan 2020 10:33 am