बॉलीवुड

Alia Bhatt के बाद अब Bipasha Basu के घर आई लक्ष्मी! एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के पैरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। दोनों के फैंस काफी लंबे समय से दोनों के घर खुशखबरी आने का इंतजार कर रहे थे।

2 min read
Bipasha Basu ने दिया बेटी को जन्म
Bipasha Basu ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) फाइनली लंबे इंतजार के बाद बाद पैरेंट्स बन गए हैं। हाल में एक्ट्रेस ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है। दोनों के फैंस को इस खुशखबरी का काफी समय से इंतजार था, जो आज पूरा हो चुका है। साथ ही फैंस उनकी पुरानी फोटो-वीडियो पर कमेंट्स कर माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं। वहीं दोनों स्टार्स की बात करें तो अपनी नई जर्नी को साथ में एंजॉय करने के लिए तैयार हैं। दोनों स्टार्स शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने हैं। दोनों ने इसी साल अगस्त में अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की थी, जिसके बाद उनके फैंस दोनों के पैरेंट्स बनने का वेट कर रहे थे।


इसके अलावा बिपाशा अक्सर ही अपने फैंस के साथ अपने बेबी बंप की फोटोज साझा किया करती थी, जिसको लेकर उनके फैंस खूब सारे कमेंट्स भी किया करते थे। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस या उनकी पति करण की ओर से इस खबर को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस को लगातार बधाई दे रहे हैं।

बिपाशा की खास बात ये है कि वो शादी के बाद ज्यादतार पार्टिज या इवेंट्स में नजर नहीं आईं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी और बेबी प्लान को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 'वह और करण कोविड से पहले बेबी को लेकर प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन फिर कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से दोनों ने स आइडिया को तब ड्रॉप कर दिया था'।

यह भी पढ़ें: सूरज को खाने की कोशिश करता है Sonam Kapoor का बेटा वायु!


एक्ट्रेस ने आगे बताया था कि ' इसके बाद साल 2021 में दोनों ने फिर ट्राई किया और फिर एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हो गईं'। साथ ही बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया था कि 'उनकी फिजिकली एक्टिव प्रेग्नेंसी नहीं रही है और उनका रुटीन भी काफी बदल गया था, लेकिन करण इस दौरान काफी सपोर्टिव रहे'।

बता दें कि कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी पैरेंट्स बने हैं। आलिया ने भी एक बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद उन्होंने एक प्यार सा पोस्ट भी किया था। उनके अलावा टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) के घर में लक्ष्मी ने कदम रखे। वो भी अपने पहले बच्चे को जन्म देने के 7 महीने बाद प्रेग्नेंट हो गई थीं।

यह भी पढ़ें: KBC 14 : 'Taarak Mehta' और 'CID' में कौन सा मुख्य किरदार दोनों में कॉमन है?

Updated on:
12 Nov 2022 03:04 pm
Published on:
12 Nov 2022 02:48 pm
Also Read
View All
शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन प्रधानमंत्री ने काफिला रोककर की थी मुलाकात, जानें रोचक किस्से

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं

Amrish Puri: बॉलीवुड का वो विलेन, जिसकी एक्टिंग के सामने हीरो की चमक भी फीकी पड़ जाती थी

शाहिद कपूर भी निकले जासूस? ‘कॉकटेल 2’ के एक सीन में दिखा ‘धुरंधर’ जैसा संयोग, लोग बनाने लगे मीम्स