
बॉलीवुड एक्ट्रेस Anushka Sharma आज अपना बर्थडे मना रही हैं। अनुष्का ने बॉलीवुड में कई हिट दी हैं। बतौर मॉडल अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का ने विराट संग गुपचुप शादी कर सभी का हैरान कर दिया था। अनुष्का के बारे में एक बात कम लोग ही जातने होंगे की उनके और Mahendra Singh Dhoni की पत्नी Sakshi Dhoni के बीच एक गहरा रिश्ता है। आज इस खास मौके पर हम आपको उनके बीच के रिश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं...
अनुष्का शर्मा और साक्षी बचपन की दोस्त हैं। कुछ दिनों पहले दोनों के स्कूल टाइम की एक तस्वीर वायरल हुई थी। उसी तस्वीर से इस बात का खुलासा हुआ था। इन फोटोज को देखकर साफ पता लग रहा है कि इन दोनों ने एक साथ पढ़ाई की है। दरअसल, अनुष्का के पिता अजय कुमार आर्मी में है। ड्यूटी की वजह से उनकी पोस्टिंग कई जगहों पर होती रही। वहीं उनके पिता की पोस्टिंग असम में हुई थी। बता दें कि अनुष्का ने असम के St Mary’s School में दाखिला लिया जहां साक्षी पहले से पढ़ रही थीं।
इसी दौरान दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गई। दूसरी बात ये कि साक्षी और अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान से शादी की। दोनों आज भी एक-दूसरे की अच्छी दोस्त हैं। अक्सर दोनों को एक साथ पार्टीज और इवेंट में देखा जाता है।