बॉलीवुड

नीली-हरी आंखों से लेकर ‘Lolo’ नाम की कहानी तक, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बारे में 10 बातें

Karisma Kapoor Birthday Special: कपूर खानदान की सदियों पुरानी परंपरा तोड़ने से लेकर करियर की ऊंचाइयों तक, आइए जानते हैं 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स तक।
4 min read
Jun 25, 2026
Karisma Kapoor Birthday
करिश्मा कपूर के अनसुने फैक्ट्स। (फोटो सोर्स: therealkarismakapoor)

Karisma Kapoor Unknown Facts: बॉलीवुड के सबसे मशहूर और पुराने परिवारों में से एक कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वालीं करिश्मा कपूर के लिए फिल्म इंडस्ट्री का सफर बाहर से जितना आसान नजर आता है, हकीकत में उतना ही चुनौतीपूर्ण रहा। राज कपूर की फैमिली से आने के बावजूद करिश्मा को करियर की शुरुआत में बहुत संघर्ष करना पड़ा। बता दें किए करीना कपूर खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि करिश्मा को एक्टिंग के अपने सपने को पूरा करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। उन्हें एक्टिंग के अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए उनके दादाजी राज कपूर की बातें प्रेरित कर रही थीं, "ये दुनिया ग्लैमरस तो है, लेकिन ये फूलों की सेज नहीं है, तुम्हें बहुत मेहनत करनी होगी।" आइए आज करिश्मा कपूर के 52वें जन्मदिन के मौके पर आइए एक्ट्रेस के बारे में 10 दिलचस्प बातें जानते हैं जो शायद आपको पता न हों।

करिश्मा को उनका निकनेम Lolo किसने दिया

करिश्मा कपूर का हर पक्का फैन आपको बताएगा कि करिश्मा की मां, बबीता कपूर ने ही उन्हें 'लोलो' निकनेम दिया था, जो हॉलीवुड एक्ट्रेस जीना लोलोब्रिगिडा से प्रेरित था। लेकिन ये पूरा सच नहीं है, क्योंकि उनका लोलो नाम एक मीठी चीज के नाम पर भी रखा गया है, जिसे सिंधी में 'लोली' कहा जाता है।

करिश्मा की आंखों का रंग सोच से भी ज्यादा अनोखा है

मानें या न मानें, करिश्मा कपूर कपूर परिवार की चौथी पीढ़ी की पहली और एकमात्र महिला हैं जिन्हें नीली-हरी आंखें विरासत में मिली हैं। और अब उनकी आंखों का ये रंग परिवार की पांचवीं पीढ़ी के एक बच्चे में आया है, और वो करीना कपूर खान और सैफ अली खान का बेटा तैमूर अली खान पटौदी है।

करिश्मा के करियर के कुछ अहम किरदारों के पीछे की कहानी

फिल्म इंडस्ट्री और सिने लवर्स करिश्मा कपूर को 'राजा हिंदुस्तानी' (1996) और 'दिल तो पागल है' (1997) में उनके यादगार किरदारों के जरिए ज्यादा पहचानते हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि इनमें से कोई भी किरदार असल में उनके लिए नहीं लिखा गया था। बता दें कि राजा हिंदुस्तानी का लीड फीमेल रोल ऐश्वर्या राय बच्चन के डेब्यू के लिए था। वहीं, 'दिल तो पागल है' में निशा का रोल करिश्मा कपूर से पहले रवीना टंडन, जूही चावला, काजोल, मनीषा कोइराला और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को ऑफर किया गया था, लेकिन बाद में करिश्मा का नाम फाइनल हुआ। और इसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

करिश्मा कपूर ने इन फिल्मों को ठुकराया

1997 में आईं 'इश्क' में जूही चावला के रोल और 'गुप्त' में मनीषा कोइराला के रोल से लेकर करीना कपूर खान की 'अशोका' (2001) और 'तलाश' (2012), और ऐश्वर्या राय बच्चन की 'ब्राइड एंड प्रेजुडिस' (2004) तक, करिश्मा कपूर ही इन कई यादगार ऑन-स्क्रीन किरदारों के लिए मेकर्स की पहली पसंद थीं।

क्या आप करिश्मा के ऑन-स्क्रीन आइडल का अंदाजा लगा सकते हैं?

करिश्मा कपूर माधुरी दीक्षित नेने और श्रीदेवी की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। उन्हें उनके साथ काम करने का मौका भी मिला है। उन्होंने माधुरी के साथ 'दिल तो पागल है' (1997) में काम किया और शाहरुख खाना-अनुष्का-कैटरिना की 'जीरो' (2018) के एक गाने में कैमियो करते हुए श्रीदेवी के साथ स्क्रीन शेयर की।

फिल्में ही एकमात्र ऐसा माध्यम नहीं हैं जिनमें उन्होंने काम किया है

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रहीं करिश्मा कपूर टेलीविजन पर भी नजर आई हैं, जहां उन्होंने 2013 में 'करिश्मा: द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी' सीरीज में मुख्य भूमिका निभाई थी। ऑन-स्क्रीन सफलता के बाद, वो 92.7 FM रेडियो स्टेशन के लिए रेडियो जॉकी भी बनीं। 'बिग मेमसाब' नाम के इस खास सेगमेंट में कपूर फैशन और लाइफस्टाइल के बारे में बात करती थीं।

कोका-कोला से आपको परिचित कराने के लिए आप उन्हें धन्यवाद दे सकते हैं

फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने के साथ-साथ, कपूर भारत में कोका-कोला की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर एंडोर्स करने वाली बॉलीवुड की पहली सेलिब्रिटी भी थीं। इसके अलावा वो लक्स (Lux) के पहले इंटरनेशनल विज्ञापन में भी नजर आई थीं।

स्किनकेयर रूटीन है जिस पर करिश्मा भरोसा करती हैं

अगर आपने कभी सोचा है कि करिश्मा कपूर की स्किन हमेशा इतनी फ्रेश और चमकदार कैसे दिखती है और उनके जैसी चमकदार त्वचा कैसे पाएं, तो आप अकेले नहीं हैं। उनके तीन-स्टेप वाले स्किनकेयर रूटीन में क्लींजिंग, एक्सफोलिएशन और मॉइस्चराइजिंग शामिल हैं। उनके गुलाबी निखार का राज क्या है? दही और बादाम के तेल का फेस मास्क, जिसे वो पूरे तीस मिनट तक लगाए रखना पसंद करती हैं।

करिश्मा कपूर का पसंदीदा खाना

दिल से खाने-पीने की शौकीन कपूर को ऐसे खाने का मजा लेना पसंद है जो टेस्टी और हेल्दी दोनों हों। वैसे तो उनको इटैलियन खाना पसंद है, लेकिन उनका सबसे पसंदीदा खाना नॉर्थ इंडियन है।

कौन जानता था कि करिश्मा न्यूमरोलॉजी (अंक ज्योतिष) में यकीन रखती हैं?

कई दूसरे सेलेब्रिटीज की तरह, कपूर ने भी अपने नाम की स्पेलिंग ‘Karishma’ से बदलकर ‘Karisma’ कर ली थी। भले ही यह छोटा सा फर्क लगे, लेकिन ‘Karishma’ संस्कृत शब्द है जिसका मतलब ‘चमत्कार’ होता है, जबकि ‘Karisma’ का मतलब ‘कृपा’ या ‘तोहफा’ है और ये ग्रीक मूल का शब्द है। इतना ही नहीं उनके इस नाम का कनेक्शन ब्रिटिश कल्चर से भी है। मर्डर मुबारक की रिलीज के वक्त करिश्मा ने नेटफ्लिक के साथ हुई एक राउंडटेबल बातचीत में, एक्ट्रेस ने अपने ब्रिटिश कनेक्शन के बारे में खुलकर बात की थी और बताया था, 'उनकी नानी बारबरा ब्रिटिश मूल की थीं। और वो उनको 'करिज्मा' ही बुलाती थीं।

इन दिनों करिश्मा अपनी वेबसीरीज ब्राउन को लेकर चर्चा में हैं। ये एक क्राइम-थ्रिलर सस्पेंस ड्रामा है। इसमें करिश्मा एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रही हैं, जो एक मर्डर का केस सुलझाने की कोशिश में खुद उलझ जाती है।

करिश्मा कपूर का 52वां बर्थडे

90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक रहीं करिश्मा कपूर आज 52 साल की हो गई हैं। उन्होंने अपने करियर में 65 से ज्यादा फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। करिश्मा को सिर्फ उनकी बेहतरीन एक्टिंग और स्टारडम के लिए ही नहीं, बल्कि कपूर खानदान की पुरानी परंपरा को बदलने के लिए भी याद किया जाता है। उनसे पहले कपूर परिवार की बेटियों का फिल्मों में आना आसान नहीं था, लेकिन करिश्मा ने इस सोच को बदला और अपनी मेहनत से एक नई राह बनाई। आज भी उनका चार्म और उनकी लोकप्रियता बरकरार है।