
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस के रूप में मशहूर रिया सेन (Riya Sen) आज अपना जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 24 जनवरी 1981 में कोलकाता में हुआ था। वैसे तो सब जानते हैं कि रिया बॉलीवुड या फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा नाम नहीं कमा पाई। रिया सेन की 2001 में आई एन.चंद्रा द्वारा निर्देशित फिल्म सेक्स कॉमेडी हिन्दी फिल्म 'स्टाइल' (Style) से उनको काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। उनकी कई फिल्में आई लेकिन वो फ्लॉप रही। उन्होंने लगभग 30 फिल्में की हैं।
रिया सेन (Riya Sen) तब सबसे ज्यादा चर्चा में आई जब उनका MMS वीडियो सामने आया था। ये वीडियो अश्मित पटेल (Ashmit Patel) और उनका था जिसे किसी ने ऑनलाइन लीक कर दिया था। इस घटना के बाद से रिया सेन के करियर पर ब्रेक लग गया। वीडियो लीक हो जाने के बाद अश्मित और रिया सेन भी अलग हो गए थे। ये वीडियो लगभग 90 सेकेंड का था। जिसे देख बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी। अश्मित और रिया ने इस वीडियो को बाद में फर्जी बताया था।
रिया सेन (Riya Sen) फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) की सॉन्ग वीडियो में भी दिखाई दी थी। जिसके बाद उन्होंने मॉडलिंग भी की थी। वैसे खबरों के मुताबकि रिया सेन ने 2017 में गुपचुप तरीके से फोटोग्राफर शिवम तिवारी से शादी कर ली थी। खबरें ये भी थी शादी से पहले ही रिया प्रेग्रेंट हो गई थी। जिसकी वजह से उन्हें शादी करनी पड़ी थी।