आज बोनी कपूर ( boney kapoor ) के जन्मदिन ( boney kapoor birthday ) पर सुनाते हैं, उनसे जुड़ा ये मजेदार किस्सा।
बॅालीवुड इंडस्ट्री में कुछ जोड़िया हमेशा से चर्चा में रहती आई हैं। मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी स्वर्गीय पत्नी एक्ट्रेस श्रीदेवी ( Sridevi ) की जोड़ी उन्हीं में से एक है। दोनों ने कई फिल्में साथ की हैं। उन्हीं दिनों बोनी श्रीदेवी को दिल दे बैठे थे। आज बोनी कपूर के जन्मदिन पर सुनाते हैं, उनसे जुड़ा ये मजेदार किस्सा।
बताया जाता है कि बोनी को एक्ट्रेस से पहली नजर का प्यार हुआ था। वह उनसे बेहिसाब मोहब्बत करते थे। इसी कारण एक बार उन्होंने श्रीदेवी से राखी भी बंधवा ली थी। दरअसल, श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती ( mithun chakraborty ) 'गुरू' ( guru ) फिल्म की मेकिंग के दौरान काफी करीब आ गए थे । मीडिया रिपोर्टस की मानें तो दोनों ने शादी भी कर ली थी। वहीं मिथुन को श्रीदेवी और बोनी कपूर के संबंधों के बारे में शक हो गया था। श्रीदेवी ने मिथुन को यकीन दिलाने के लिए बोनी कपूर को राखी बांध दी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोनी जब अपने भाई अनिल कपूर ( anil kapoor ) के साथ मिलकर 'मिस्टर इंडिया' ( mr india ) मूवी बना रहे थे। इसमें श्रीदेवी को कास्ट करने के लिए उन्होंने एक्ट्रेस को मुंहमांगी कीमत दी थी। बोनी श्रीदेवी की मां की भी हर बात मानते थे। मिस्टर इंडिया के लिए श्रीदेवी की मां ने तकरीबन दोगुनी फीस की डिमांड कर दी थी,जिसे बोनी कपूर ने अदा किया था।