25 जनवरी को रिलीज हो रही है फिल्म
25 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म पद्मावत को लेकर सेंसर बोर्ड ने अपना रुख साफ किया है। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने ये बताया है कि फिल्म पद्मावत पर किसी भी तरह से 300 कट नहीं लगने वाले। ये बात पूरी तरह से बेबुनियाद है। फिल्म अपने वास्तविक रुप में ही रिलीज होगी।
बता दें कि ये बात सामने आई थी कि सेंसर बोर्ड ने जो बदलाव बताएं हैं अगर फिल्म के निर्देशक उन सभी बदलावों को मानते है तो फिल्म में तकरीबन 300 कट लगाने पड़ सकते हैं।इस तरह सेंसर बोर्ड ने सिर्फ 5 कट से ही पूरी फिल्म में ही बदलाव कर दिया है। लेकिन सेंसर बोर्ड ने इस बात पर स्पष्टीकरण देकर साफ कर दिया है कि फिल्म में इस तरह से कोई भी काट छाट नहीं की जाएगी।
गौरतलब है कि फिल्म को कुछ दिन पहले ही सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिली है। अब फिल्म 25 जनवरी को U/A CERTIFICATE के साथ रिलीज हो रही है। गौरतलब है कि फिल्म को लेकर कुछ राजपूत गुटों जैसे 'करणी सेना' ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि फिल्म की कहानी रानी 'पद्मवती' पर फिल्माई गई है। फिल्म में कुछ अंतरंग सीन्स पद्मावती का खिलजी के साथ भी फिल्माय गया है जो इतिहास के साथ एक खिलवाड़ है। इसके बाद विवाद बढ़ता गया,कुछ राज्यों में तो फिल्म बैन भी कर दी गई।
फिल्म में दीपिका पादुकोण से लेकर शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म को पहले 1 दिसंबर 2017 को रिलीज होना था लेकिन विवाद को बढ़ता देख फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीजिंग डेट को आगे खिसकाना ही सही समझा।