बॉलीवुड

Chhaava Star Cast Fees: विक्की कौशल ने ‘छावा’ के लिए मेकर्स की खाली की जेब, रश्मिका मंदाना को छोड़ा पीछे

Chhaava Star Cast Fees: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के ट्रेलर के बाद अब उनकी फीस को जानकर फैंस हैरान हो रहे हैं। वह रश्मिका मंदाना से भी काफी आगे निकल गए हैं।
2 min read
• •
Jan 24, 2025
Chhaava Star Cast Fees
Chhaava Star Cast Fees

Chhaava Vicky Kaushal: फिल्म 'छावा' जल्द बॉक्स ऑफिस पर आने वाली है। फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। रश्मिका मंदाना ने इसमें उनकी पत्नी येसूबाई भोसले का किरदार निभाया हैं। इस फिल्म का क्रेज इसके पहले पोस्टर से ही बना हुआ है। अब इसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है और फिल्म 14 फरवरी को थिएटर में दस्तक देगी। ट्रेलर ने रिलीज होते ही फैंस के एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स विक्की कौशल की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। विक्की कौशल के साथ मुख्य भूमिका में अक्षय खन्ना और आशुतोष राणा भी नजर आएंगे। अब फिल्म में किसने कितनी फीस ली है ये सामने आ गया है। विक्की कौशल की फीस जान हर कोई हैरान रह गया है।

फिल्मा छावा में विक्की कौशल ने ली भारीभरकम फीस (Chhaava Star Cast Fees)

विक्की कौशल की फिल्म छावा के ट्रेलर में अक्षय खन्ना का किरदार बेहद शानदार दिखा है। इसमें वह औरंगजेब बने हैं। वहीं, आशुतोष राणा सरसेनापती हंबीरराव मोहिते का किरदार निभा रहे हैं। इसमें एक्ट्रेस दिव्या दत्ता भी अहम किरदार में हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना को इस फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपए फीस मिल रही है। तो वहीं, अक्षय खन्ना को औरंगजेब के किरदार के लिए 2 करोड़ रुपए फीस दी गई है। आशुतोष राणा को 80 लाख रुपए मिले हैं। दिव्या दत्ता को 45 लाख रुपए में फाइनल किया गया है। अब विक्की कौशल की फीस जान लेते हैं।

रश्मिका मंदाना को आशुतोष राणा को विक्की ने फीस के मामले में छोड़ा पीछे (Chhaava Vicky Kaushal)

विक्की कौशल का फिल्म 'छावा' में अहम किरदार है। फिल्म की कहानी में केवल एक नाम गूंज रहा है वो है विक्की कौशल यानी छत्रपति संभाजी महाराज का। यही वजह है कि विक्की कौशल ने 'छावा' के लिए 10 करोड़ की मोटी रकम चार्ज की है। बता दें कि ये पहली बार जब विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना एक साथ एक स्क्रीन शेयर करेंगे।

Updated on:
24 Jan 2025 12:48 pm
Published on:
24 Jan 2025 12:48 pm
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग को लेकर सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा बयान, बोले- ये होना ही नहीं चाहिए था

‘हमें तमाशबीन नहीं, हीरो बनना होगा’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद विद्युत जामवाल का फैंस पर फूटा गुस्सा

‘मैं तो बिल्ली हूं, असली टाइगर तो सलमान ही हैं’, हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का पुराना बयान हुआ वायरल, भाईजान के लिए कही थी ये बात

‘ये सिर्फ धमकियां नहीं, गोलियां चली हैं’, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर राकेश बेदी ने जताई चिंता बोले- ‘डर में कैसे काम करेंगे कलाकार?

‘अंडरवर्ल्ड का समय लौट आया है’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बिफर गए वारिस पठान, बोले- ये क्या चल रहा है