बॉलीवुड

सुपुर्द-ए-खाक हुईं Saroj Khan, आखिरी वक्त में काम को लेकर हुई थीं परेशान लेकिन कोरियोग्राफर्स के लिए लड़ती रही लड़ाई

बॉलीवुड की लेजेंडरी कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan died) का 72 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) के चलते निधन हो गया। कोरोनावायरस को देखते हुए सुबह ही उन्हें मुंबई के मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया (Saroj Khan last rites performed) गया।

2 min read
Jul 03, 2020
Saroj Khan last rites performed
Saroj Khan last rites performed

नई दिल्ली | बॉलीवुड की लेजेंडरी कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan died) का 72 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) के चलते निधन हो गया। उन्हें शुक्रवार को मुंबई के मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया (Saroj Khan last rites performed) गया। सरोज खान को अंतिम विदाई देने उनका परिवार और कुछ रिश्तेदार पहुंचे। कोरोनावायरस के चलते पुलिस ने 50 लोगों से ज्यादा को शामिल होने की अनुमति नहीं दी थी।

साथ ही सरोज खान का पहले कोरोना का टेस्ट भी कराया गया था जो निगेटिव पाया (Saroj Khan Covid-19 test negative) गया। बता दें कि सरोज खान की कुछ दिन पहले ही तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उन्हें सांस लेने में बहुत दिक्कत थी जिसके बाद दिल का दौरा पड़ने के चलते उनका (Saroj Khan cardiac arrest) निधन हो गया। सरोज खान के निधन की खबर लगते ही बॉलीवुड में मातम छा गया। सेलेब्स से लेकर फैंस उनको सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे (Celebs fans condolences to Saroj Khan) हैं।

सरोज खान को हमेशा सीडीए (CDA) के लिए लड़ती रही थीं। अपने आखिरी दिनों में भी वो कोरियोग्राफर्स के लिए चिंतित थीं। उनका कहना था कि सिने डांसर्स एसोसिएशन में फूट डालने की कोशिश की जा रही है। जिसको लेकर वो कुछ वक्त पहले गणेश आचार्य (Saroj Khan Ganesh Acharya controversy) से भी लड़ पड़ी थीं। सरोज खान ने कहा था कि लोग सीडीए को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं जो सही नहीं है। मैं 10 साल की उम्र से इससे जुड़ी हूं।

उस वक्त मुझे इस एसोसिएशिन (Saroj Khan dancers association) ने एंट्री दी थी। अब लोग कुछ पैसों के लिए पेट पर लात मार रहे हैं। सरोज खान को अपने करियर में आखिरी वक्त में बहुत मुश्किल का सामना कर पड़ा रहा था। उन्होंने बताया था कि उन्हें काम मिलने में अब दिक्कत हो रही है। जिसके बाद सलमान खान ने उनकी मदद (Salman Khan helped Saroj Khan) की थी। वहीं सरोज खान ने आखिरी बार फिल्म कलंक में कोरियोग्राफर (Kalank choreographer Saroj Khan) के तौर पर काम किया था। उन्होंने माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के गाने तबाह हो गए को कोरियोग्राफ किया था।

Published on:
03 Jul 2020 01:45 pm