बॉलीवुड

Rishi Kapoor की आखिरी कॉल नहीं उठा पाई थी बेटी रिद्धिमा, इस तरह से संजो रखी है उनकी याद

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी आखिरी कॉल भी मिस कर दी थी जिसका उन्हें आज तक मलाल है। पिता की आखिरी कॉल का स्क्रीनशॉट रिद्धिमा ने आज भी फोन में सेव कर रखा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Apr 2024, 8:52 AM IST
ridhima kapoor talks about last call from rishi kapoor

ऋषि की बेटी रिद्धिमा उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थीं। यहां तक कि उन्होंने अपने पिता की आखिरी कॉल भी मिस कर दी थी। ऋषि कपूर के निधन को 4 साल होने वाले हैं लेकिन आज भी रिद्धिमा को इस बात का मलाल है।

स्क्रीनशॉट लेकर सेव है मिस्ड कॉल

एक इंटरव्यू में बात अपने पिता की आखिरी कॉल के बारे में बात करते हुए रिद्धिमा ने कहा, "जब ऐसा हुआ (निधन) उसके 2 दिन पहले उन्होंने मुझे कॉल किया था। उन्होंने मिस्ड कॉल दी थी, वो अब भी मेरे फोन में है। वह उनकी आखिरी मिस्ड कॉल थी… काश मैंने कॉल उठा ली होती। उसके बाद वह बात नहीं कर पाए क्योंकि हॉस्पिटल में थे और वह मिस्ड कॉल मैंने स्क्रीनशॉट लेकर सेव कर ली है। क्योंकि उस वक्त उन्होंने मुझसे बात करने के लिए आखिरी बार कॉल किया था। इसके बाद मैंने उनको फोन किया लेकिन वह बोल नहीं पाए।

यह भी पढ़ें: ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की जोड़ी, जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

फेसटाइम पर किए थे पिता ऋषि कपूर के आखिरी दर्शन

रिद्धिमा ने कहा, "वह जिंदगी का सबसे खराब फेज था। लोग नहीं जानते हैं कि हम पर क्या बीती।" बता दें कि ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को हुआ था। उस वक्त कोविड की वजह से लॉकडाउन था। रिद्धिमा पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थीं। आलिया भट्ट ने उन्हें फेसटाइम पर ऋषि कपूर के आखिरी दर्शन करवाए थे।

Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा