
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जहां एक समय अपनी शादी को लेकर काफी चर्चे में रही है तो दूसरी ओर रनवीर कपूर के साथ उनकी रोमांटिक तस्वीरे आज भी सेशल माडिया पर सुर्खियों का कारण बन जाती है। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन दोनों के रोमांस को देख वहां की एंकर को भी ऐसा ना करने के लिए कहा। लेकिन दीपिका एक बात से और चर्चे में आ गई। जब उन्होनें अपनी दोस्त व अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के जल्द शादी करने का खुलासा कर दिया। हालांकि बाद में एहसास होने पर 'पद्मावत'एक्ट्रेस ने इस बात को स्वीकार किया कि वह मजाक कर रही थीं। यह वाकया तब हुआ, जब आलिया, दीपिका पादुकोण, विजय देवेरकोंडा और आयुष्मान खुराना हालिया फिल्मों पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए थे।
फिल्मी कलाकारों के साथ बैठे देवेरकोंडा से जब ये पूछा गया कि वह भारतीय सिनेमा के किन सितारों से सलाह लेना चाहेंगे। इस प्रश्न का दवाब देते हुए विजय ने ये भी कहा, "बिना शर्म किए मैं कह सकता हूं कि यहां पर बैठे कुछ लोग मेरे क्रश थे। इनमें से कुछ से मैं प्यार करने लगा था। जैसे कि ये दोनों (दीपिका और आलिया) लेकिन इनकी (दीपिका) शादी हो गई।"
जब आलिया का नाम भी आया तो दीपिका ने तुंरत उस बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "ये (आलिया) भी जल्द शादी करने जा रही है। " इस पर आलिया ने फुसफुसाते हुए दीपिका से कहा, " आप ये ऐलान क्यों कर रही हैं?" इस पर दीपिका ने स्पष्ट किया कि उन्होंने बस मजाक में कहा, और यह कहकर वह हंस पड़ीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'छपाक' को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं।