बॉलीवुड

अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिश्ते में इनकी वजह से आ सकती है दरार

अर्जुन कपूर ने इंटरव्यू में किया दीपिका पादुकोण की सौतन का खुलासा

2 min read

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे परफेक्ट जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मानी जाती है। दोनों की शादी को एक साल हो चुका है। बीते 14 और 15 नवंबर को दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी की फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। ये तो सभी जानते हैं कि रणवीर दीपिका से बेहद प्यार करते हैं, लेकिन हाल ही में अर्जुन कपूर ने दीपिका पादुकोण की सौतन के बारे में खुलासा किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

दरअसल, एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने दीपिका पादुकोण की सौतन का खुलासा किया है। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने इंटरव्यू में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से अपनी गहरी दोस्ती को लेकर बातें बताईं। उन्होंने कहा, "वह मेरे गाने सुनने के बाद मुझे लंबे-लंबे वॉइस मैसेज सेंड करते हैं और कई बार मेरे गालों पर भी किस करते हैं। अर्जुन के मुताबिक- हमारी दोस्ती किसी भी चीज से प्रभावित नहीं होती है। मैंने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से कहा कि मैं उनकी 'सौतन' हूं। हम अक्सर एक साथ रहते हैं।" अर्जुन कपूर ने यह भी बताया कि रणवीर सिंह और उनकी दोस्ती के बीच में कभी भी स्टारडम जैसी कोई चीज नहीं आई।

अर्जुन ने बताया कि उनकी फिल्म 'पानीपत' का ट्रेलर के वक्त रणवीर सिंह काफी एक्साइटेड थे। बात करें अर्जुन कपूर की वक्र फ्रंट की तो उनकी फिल्म 'पानीपत' इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और संजय दत्त भी अहम भूममिका में दिखाई देंगे। वहीं बात करें रणवीर सिंह की फिल्मों की तो इन दिनों वह फिल्म '83' की तैयारी में लगे हुए हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण भी होंगी।

Published on:
30 Nov 2019 12:03 pm
Also Read
View All