
बॅालीवुड की खूबसूरत और नजाकत से भरी एक्ट्रेस कल अपना ३२वां जन्मदिन मनाने जा रही है। जी हम बात कर रहें बॅाजीराव की मस्तानी यानि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की। इस साल दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ श्रीलंका में न्यू सेलेब्रेट किया। और सुनने में आया है कि वे अब वहीं अपना जन्मदिन मनाकर लौटेंगी।
पर खबर ये नहीं है, सुनने में आया है कि इस जन्मदिन पर रणवीर सिंह दीपिका को एक खास और अनमोल तोहफा देने वाले है। और ये दीपिका के लिए ही नहीं बल्कि उनके फैन्स के लिए भी काफी सरप्राईजिंग होने वाला है। जी बता दें सूत्रों के हवाले से पता चला है कि रणवीर सिंह कल दीपिका से सगाई करने वाले है। सोचिए अगर ऐसा हो गया तो ये इवेंट २०१८ का सबसे बड़ा इवेंट बन जाएगा।
वैसे आपको बता दें इन दिनों रणवीर और दीपिका खासा सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो लीक हुआ है जिसमें दीपिका रणवीर की गोदी में बैठकर उनसे कोजी हो रही थी।
अगर फिल्मी करियर की बात की जाए तो जल्द ही दीपिका और रणवीर फिल्म पद्मावती में साथ दिखने वाले हैं। फिल्म में रणवीर सिंह एक खलनायका का किरदार निभाते वहीं दिपिका पादुकोण रानी पद्मावती का किरदार निभाती दिखेंगी। इस फिल्म में रणवीर और दिपिका के अलावा चॅाकलेटी बॅाय शाहिद कपूर भी राजा का किरदार निभाते नज़र आएंगे। लेकिन फिलहाल ये फिल्म लगातार विवादों में घिरी नजर आ रही है। राजपूती करणी सेना लगातार फिल्म पर रोक लगाने की मांग कर रही है। अब देखना होगा की आखिर कब ये फिल्म रिलीज हो पाती है।
इन सबको छोड़ रणवीर सिंह इस फिल्म से आगे बढ़कर अपनी अगली फिल्म में जुट गए हैं। जी हां आपको याद होगा काफी दिनों से ये खबरें आ रही थी जल्द ही रणवीर सिंह निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म में काम करने वाले हैं तो बता दें इस फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ चुका है।
जी हां फिल्म का नाम है- सिम्बा। बता दें रणवीर इस फिल्म में एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे। आज सुबह इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। बता दें इस फिल्म को करण जौहर और रोहित शेट्टी साथ मिलकर काम करने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित करेंगे और रिलायंस एंटरटेनमेंट इसे प्रस्तुत करने जा रही है।