दीपिका ने सोशल मीडिया पर शेयर की बचपन की फोटो एक फैन ने लिखा- बेबी ऑन द कार्ड्स रणवीर सिंह ने ऐसे किया रिएक्ट
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। फैंस उनकी हर एक्टिविटी पर नजर रखते हैं। वहीं रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी वाइफ दीपिका के साथ कुछ ना कुछ अलग करते रहते हैं जो फैंस को काफी पसंद आता है। हाल ही में दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपने कुछ बेबी पोस्टकार्ड शेयर किए हैं जिसपर पति रणवीर भी कमेंट करने से दूर नहीं रह पाए।
दीपिका पादुकोण ने जो फोटोज शेयर किए हैं फैंस ने पहले उन तस्वीरों को मस्तानी के बचपन की फोटो बताया लेकिन बाद में फैंस ने उनके प्रेगनेंट होने का अनुमान लगाया। दीपिका ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है- पोस्ट दीवाली समारोह। लेकिन फैंस इसे गूड न्यूज बता रहे हैं। एक फैन ने लिखा- बेबी ऑन द कार्ड्स, बधाई हो। वहीं रणवीर सिंह ने भी हार्ट ऑय वाला इमोजी बनाकर कमेंट किया।
दीपिका के इस पोस्ट के बाद अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि वाकई में बेबी प्लानिंग से जुड़ी है या सिर्फ उनके बचपन की फोटो है। कुछ दिनों पहले दीपिका ने एक इवेंट के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वो और रणवीर अभी फैमली प्लानिंग के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हालांकि फैंस जरुर दीपिका और रणवीर को मम्मी-पापा के रुप में देखने के उत्सुक हैं। तभी दीपिका की प्रेगनेंसी पर कुछ ना कुछ खबर लगातार आती ही रहती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही फिल्म छपाक और 83 में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो फिल्म महाभारत में द्रौपदी की भूमिका में नजर आएंगी।