25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं दाउद इब्राहिम को जॉइन कर रहा हूं’, प्रकाश राज ने राघव चड्ढा के आप छोड़ने करने पर तसा तंज

Prakash Raj Takes Dig At Raghav Chadha: राघव चड्ढा के बीजेपी का दामन थामने को लेकर अब प्रकाश राज भी तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Prakash Raj Takes Dig At Raghav Chadha

Prakash Raj Takes Dig At Raghav Chadha (सोर्स-एक्स)

Prakash Raj Takes Dig At Raghav Chadha: राजनीतिक गलियारों में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने का ऐलान किया। उनके इस फैसले ने न सिर्फ राजनीति बल्कि सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में भी तीखी प्रतिक्रियाओं को जन्म दिया है। खासतौर पर अभिनेता प्रकाश राज के एक पोस्ट ने इस मुद्दे को और ज्यादा चर्चा में ला दिया।

प्रकाश राज का व्यंग्य बना चर्चा का केंद्र (Prakash Raj Takes Dig At Raghav Chadha)

प्रकाश राज अपने बेबाक अंदाज और राजनीतिक विचारों को खुलकर रखने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक मीम शेयर किया, जिसमें उन्होंने तंज के अंदाज में राघव चड्ढा के फैसले पर सवाल उठाया गया। इस मीम में कथित तौर पर ये मैसेज दिया गया कि सिस्टम छोड़कर उसी के विपरीत जाने जैसा कदम उठाया गया है। उनके इस पोस्ट के साथ हंसी वाले इमोजी के साथ ये साफ कर दिया कि वो इस राजनीतिक बदलाव को लेकर तंज कस रहे हैं।

प्रकाश राज के इस पोस्ट में लिखा गया था- मैं पुलिस फोर्स छोड़ रहा हूं क्योंकि वो अपने मूल सिद्धांतों से पीछे हट गए थे। अब मैं दाऊद इब्राहिम ज्वाइन कर रहा हूं।

सोशल मीडिया पर बंटी राय (Prakash Raj Takes Dig At Raghav Chadha)

जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से सामने आने लगीं। कुछ लोगों ने प्रकाश राज के बयान को साहसिक बताया और उनका समर्थन किया, वहीं कई यूजर्स ने इसे अनुचित और असम्मानजनक करार दिया।

कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि एक राष्ट्रीय स्तर के अभिनेता को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं। वहीं, दूसरी ओर कई लोगों ने उनके समर्थन में कहा कि वह सिर्फ सवाल उठा रहे हैं और लोकतंत्र में यह उनका अधिकार है।

ध्रुव राठी ने भी साधा निशाना

इस पूरे विवाद में यूट्यूबर ध्रुव राठी भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर करते हुए राघव चड्ढा के फैसले की आलोचना की। उन्होंने इसे “धोखा” करार देते हुए दावा किया कि यह फैसला दबाव और जांच एजेंसियों के डर की वजह से लिया गया हो सकता है।

हालांकि, इन आरोपों पर राघव चड्ढा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

फिल्मों में व्यस्त हैं प्रकाश राज

विवादों के बीच प्रकाश राज अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी सुर्खियों में हैं। वह आने वाले समय में कई भाषाओं की फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इनमें तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों की लंबी सूची शामिल है।

उनकी आगामी फिल्मों में 'जन नायकन', 'G2', 'वरासन', 'स्पिरिट', 'फादर' और 'मिरेकल' जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। कुछ फिल्में इस साल रिलीज होने वाली हैं, जबकि कुछ 2027 तक सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।