बॉलीवुड

अभिनेता धर्मेन्द्र ने किया था अपने बेटे की गर्लफ्रेंड के साथ किसिंग सीन

बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेन्द्र को उनके एंग्री यंग मैन वाले किरदारों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह अपने रोमांटिक अंदाज के लिए भी मशहूर थे। यहां एक ऐसी ही रोमांटिक सीन की बात करेंगे जो कि धर्मेन्द्र के साथ जुड़ा हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2021, 3:23 PM IST
dharmendra and dimple kapadiya kissing seeng
अभिनेता धर्मेन्द्र ने किया था अपने बेटे की गर्लफ्रेंड के साथ किसिंग सीन

यह किस्सा धर्मेन्द्र से 21 साल छोटी डिंपल कपाड़िया के साथ किसिंग सीन को लेकर है। यह किस्सा और भी दिलचस्प इसलिए हो जाता है क्योंकि धर्मेंद्र को यह पता था कि बेटा सनी देओल डिंपल के साथ रिलेशनशिप में है। फ़िर भी धर्मेंद्र ने ऐसा सीन देकर बखेड़ा खड़ा कर दिया था।

बता दें कि डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना से शादी के बाद करीब 12 साल तक खुद को एक्टिंग से दूर रखा था। जब उन्होंने वापसी की तो कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसी दौरान डिंपल का नाम सनी देओल के साथ भी जुड़ा। इसी बीच डिंपल ने सनी देओल के पिता धर्मेंद्र के साथ भी फिल्में कीं।

जब 1992 में ‘दुश्मन देवता’ फ़िल्म आई। इस फिल्म में दूसरे स्टार्स के साथ धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में थे। फिल्म तो कुछ खास नहीं रही लेकिन इसका एक सीन लंबे समय तक सुर्खियों में बना रहा था।

इस फिल्म की एक विशेष बात यह रही थी कि फिल्म के एक सीन में धर्मेंद्र को डिंपल कपाड़िया के साथ किस करते हुए दिखाया गया था। डिंपल उम्र में धर्मेंद्र से 21 साल छोटी हैं। दोनों के इस किसिंग सीन ने उस दौरान खूब सुर्खियां बटोरीं थी।

गौरतलब हो कि डिंपल के साथ धर्मेंद्र के इस सीन के सुर्खियों में आने का कारण यह था कि सनी देओल के साथ डिंपल उन दिनों रिलेशनशिप में थीं। मीडिया में दोनों के अफेयर की खूब खबरें छपा करती थी। लोगों को यकीन ही नहीं हुआ था कि धर्मेंद्र अपने बेटे की गर्लफ्रेंड के साथ इस तरह के सीन कैसे कर सकते हैं।

डिंपल कपाड़िया ने यहां तक कहा था कि उन्हें धर्मेंद्र के साथ किसिंग सीन के बारे में पहले से पता नहीं था। वो इस सीन के फिल्माने के बाद काफी नाराज हुई थी और डबिंग करने से इनकार भी कर दिया था।

बता दें कि डिंपल कपाड़िया ने सनी देओल के साथ भी कई फिल्मों में काम किया। सनी के साथ डिंपल ने कुछ फिल्मों में बोल्ड सीन भी दिए। दोनों के अफेयर का किस्सा फिल्म ‘अर्जुन’ के दौरान सामने आया था। इतना ही नहीं दोनों आज भी अच्छे दोस्त है।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा