Dharmendra Last Wish: एक्टर धर्मेंद्र ने एक काफी इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने जो लिखा उसे सुनकर फैंस की आंखों में भी पानी आ गया।
Dharmendra Share Post: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के एक बेहद भावुक होने का वाला पोस्ट शेयर किया है और उन्होंने बताया है कि उनकी इस उम्र में एक ऐसी ख्वाहिश थी जो अब कभी पूरी नहीं हो पाएगी। अब धर्मेंद्र के इस पोस्ट से उनके सभी फैंस काफी हैरान हो रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। धर्मेंद्र ने जो भी कहा उसे सुनकर यूजर्स का कहना है कि सर हम आपके इमोशन को समझ सकते हैं। वहीं कई अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं।
धर्मेंद्र अक्सर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। वह अपने खाने-पीने से लेकर घूमने तक की सारी डिटेल्स अपने फैंस के साथ बांटते नजर आते हैं। ऐसे ही इस बार भी जब धर्मेंद्र ने पोस्ट शेयर किया। उनके फैंस को काफी बुरा लगा। बुधवार रात बिजनेस टायकून रतन टाटा का निधन हो गया। देश के युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को इस खबर ने हिला कर रख दिया। ऐसे में हर कोई अपने पसंदीदा बिजनेसमैन को याद कर भावुक हो रहा था। धर्मेंद्र ने भी रतन टाटा के लिए पोस्ट लिखा और अपनी अधूरी ख्वाहिश के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, “रतन टाटा साहब, हसरत ही रह गई आपसे मिलने की। एक विनम्र राजा, जिन्होंने अपने सभी कर्मचारियों की अपने बच्चों की तरह देखभाल की। सर, आपको हमेशा बड़े प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा।” धर्मेंद्र का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया पर एक यूजर्स ने लिखा, “धर्मेंद्र जी आपके दुख को हम समझ सकते हैं।” दूसरे ने लिखा, “रतन जी के जाने से जो सदमा आपको लगा है वही हमें भी लगा है।” तीसरे ने लिखा, “धर्मेंद्र जी आप तो खुद एक स्टार है आप तो उनसे मिल सकते थे कभी भी।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “वो देश के ऐसे रत्न थे जिसकी कमी कभी कोई पूरी नहीं कर पाएगा।” वहीं, कुछ लोग धर्मेंद्र को अपना ध्यान रखने के लिए कह रहे हैं।